भारत की संसद के मॉनसून सत्र-18 की तारीख घोषित

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई, 2018 से प्रारंभ होगा और 10 अगस्‍त तक चलेगा। यह जानकारी आज यहां रसायन, उर्वरक तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री अनंत कुमार ने दी। श्री अनंत कुमार केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में संसदीय कार्य पर मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। श्री अनंत कुमार ने बताया कि इस सत्र में 18 कार्य दिवस होंगे। उन्‍होंने इस सत्र को कामकाजी बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सरकार के साथ सकारात्‍मक सहयोग करने की अपील की। विधायी कार्यों में मॉनसून सत्र 2018 से पहले अंतर सत्र अवधि के दौरान लागू किए गए छह अध्‍यादेश शामिल हैं।

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि सरकार महत्‍वपूर्ण विधेयक लाएगी। इन विधेयकों में संविधान (123वां संशोधन) विधेयक, 2017, मुस्लिम महिला (विवाह सुरक्षा) विधेयक, 2017, विपरीतलिंगी (अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2016, राष्‍ट्रीय मेडिकल आयोग विधेयक, 2017, बच्‍चों को नि:शुल्‍क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2017, अन्‍य विषय शामिल हैं। संसद के दोनों सदनों में इन पर विचार किया जाएगा और इन्‍हें पारित किया जाएगा।

श्री अनंत कुमार ने बताया कि मॉनसून सत्र के दौरान राज्‍य सभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा क्‍योंकि वर्तमान उपसभापति श्री पी.जे. कुरियन का कार्यकाल इसी महीने समाप्‍त हो रहा है।   इसी तरह की खबरें नियमित रूप से पढ़ने के लिए MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!