अपनी माँ को घर में घुसने नहीं देते नेता प्रतिपक्ष: आरोप

भोपाल। दिवंगत मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की 84 वर्षीय पत्नी सरोज सिंह ने आज अपने बेटों अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत कोर्ट में आवेदन दिया है। आरोप है कि अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह ने उनको पैत्रक निवास केरवा कोठी से वंचित कर रखा है। वह लंबे समय से दिल्ली में निवास कर रही है और अब भोपाल में अपने पैत्रक निवास में निवास करना चाहती है, लेकिन उनके पुत्रों ने केरवा कोठी में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि अजय सिंह मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं एवं कांग्रेस की तरफ से सीएम पद के दावेदार भी हैं। 

पोते की शादी से भी वापस भगा दिया था
बताया गया है कि पति अर्जुन सिंह के साल 2011 में निधन के बाद से अजय सिंह की मां सरोज सिंह दिल्ली में निवास कर रही थी, लेकिन वहां पर उनको निवास खाली करना पड़ा इसलिए वह भोपाल आई है। भोपाल में उनके पास रहने की कोई जगह नहीं है इसलिए वह केरवा कोठी में रहना चाहती है। इसके पहले भी वह जब अपने पोते की शादी में आई थी तो उनको दूसरे ही दिन दिल्ली लौटने के लिए मजबूर कर दिया गया था। सरोज सिंह के साथ कोर्ट में उनकी बेटी वीणा सिंह और सेम वर्मा थे। 

न्याय यात्रा पर निकले हैं अजय सिंह
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह इन दिनों मध्यप्रदेश में न्याय यात्रा पर निकले हैं। वो किसानों और महिलाओं के प्रति अत्याचार और शिवराज सिंह सरकार की लापरवाही के खिलाफ यात्रा पर हैं। दौरे पर जब अजय सिंह लोगों को मप्र में महिलाओं के प्रति प्रताड़ना और शिवराज ​सरकार की असंवेदनशीलता बयां कर रहे थे तभी उनकी मां भोपाल कोर्ट में उन पर प्रताड़ना और असंवेदनशीलता का आरोप लगा रहीं थी। 
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !