सुहाना हुआ भोपाल का मौसम, हल्की फुहार और ठंडी हवाएं

Updesh Awasthee
भोपाल। प्री मानसून बारिश ने भोपाल की फिजा में ठंडक घोल दी है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहर का तापमान करीब 17 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार तक शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास चल रहा था। दोपहर 12 बजे के करीब शहर का अधिकतम तापमान 36. 3 डिग्री रहा। इसके बाद मौसम का मिजाज बदला और घने बादलों ने पारे की रफ्तार को थाम दिया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर ढाई बजे शहर का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जो जून के महीने में एक रिक़ॉर्ड है। शाम छह बजे तक 15.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार को जोरदार बारिश के बाद शनिवार को दोपहर एक बजे से शहर के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हुई। शनिवार सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए थे। करीब सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली औऱ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। 12.30 बजे के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली और 1 बजे जमकर बारिश शुरू हो गई। दो दिन से रही बारिश से शहर के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। करीब तीन महीने बाद पहली बार 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को सिर्फ डेढ़ घंटे में ही पारा 10 डिग्री तक लुढ़क गया था । यहां दोपहर करीब 2 बजे तापमान 40 डिग्री था। यह डेढ़ घंटे बाद 3.30 बजे 30 डिग्री पर पहुंच गया था।

इन दाे रास्तों से आएगा मानूसन
1. मुंबई, सूरत, जलगांव, अमरावती, नागपुर, गोंदिया से बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा।
2. गुजरात के भरूच से बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला।
ऐसे पता चलता है मानसून आ गया
करीब तीन किमी ऊपर हवा में 90 फीसदी नमी होना चाहिए।
मौजूदा हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पश्चिमी होना चाहिए।
एक या दो दिन लगातार ज्यादा मात्रा में पानी बरसना चाहिए।

और बिजली गुल होना शुरू
लगभग तीन महीने पहले से चल रहे बिजली विभाग के मानसून पूर्व हुए मैंटेनेंस की पोल खल दी। भोपाल में अभी प्री मानसून की बारिश से ही कितना मैंटेंनेस हुआ सामने आ गया। शुक्रवार को जैसे ही बारिश शुरू हुई थी शहर के कई इलाकों में बिजली बंद हो गई थी। बिजली विभाग देर रात तक सप्लाई बहाल नहीं कर सका था।शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश के बाद फिर कई इलाकों के बिजली सप्लाई ठप हो गई।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!