10 जून को बुधग्रह का राशि परिवर्तन, पढ़िए आप पर क्या असर पड़ेगा

बुध ग्रह 10 जून 2018, रविवार सुबह 7:39 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध 25 जून तक इसी राशि में स्थित रहेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर बुध के इस गोचर का क्या असर होगा। 
मेष-राशि पर बुध गोचर का प्रभाव-बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश करेगा। मार्केटिंग, मीडिया एवं लेखन से जुड़े प्रोफेशन में जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए ज्यादा प्रतिबद्ध होंगे। काम में मन लगेगा। जीवन साथी के लिए गोचर शुभ संकेत दे रहा है।
वृषभ-बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में जाएगा। इस स्थिति में आप धन का संचय करेंगे। छात्र पढ़ाई एवं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वाणी में कड़वाहट आपके प्रेम संबंध में अड़चन डाल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।

मिथुन-राशि पर गोचर का प्रभाव-बुध ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान दूसरे आपके व्यक्तित्व से जल्दी प्रभावित होंगे। गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ रिश्ते और भी मधुर होने की संभावना है। घर के वातावरण में शांति एवं खुशहाली देखने को मिल सकती है।

कर्क-राशि पर गोचर का प्रभाव-बुध आपकी राशि से बारहवें भाव में संचरण करेगा जिसके प्रभाव से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में भी वृद्धि संभव है। कुछ परिस्थितियों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। गोचर के दौरान आप कार्य क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहन के करियर के लिए यह अनुकूल समय होगा।

सिंह- राशि पर गोचर का प्रभाव-बुध आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में जाएगा। इस स्थिति में आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। छात्रों के लिए यह अच्छा समय रहने वाला है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। करियर के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपकी लंबी समय से रुकी हुई इच्छा पूर्ण हो सकती है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

कन्या- राशि पर गोचर का प्रभाव-बुध आपकी राशि से दसवें भाव में प्रवेश करेगा। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। इस गोचर के दौरान व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

तुला- राशि पर गोचर का प्रभाव-आपके जीवन पर गोचर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। जैसे-किस्मत का साथ आपको मिल सकता है और उच्च लाभ के योग हैं। मानृसम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पिता जी के साथ थोड़ा वाद-विवाद संभव है। जीवन साथी के लिए गोचर अनुकूलता के संकेत दे रहा है। आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।

वृश्चिक-राशि पर गोचर का प्रभाव-बुध आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा. ऐसे में आपको आर्थिक रूप से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। किसी क्षेत्र में अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु- राशि पर गोचर का प्रभाव-बुध आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको गोचर का लाभ मिलेगा। इस दौरान आपका प्रमोशन अथवा सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर- राशि पर गोचर का प्रभाव-इस गोचर के दौरान आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी या अन्य कानूनी मामलों के फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। कठिन परिश्रम के चलते आपको सफलता मिलेगी। खर्च में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ- राशि पर गोचर का प्रभाव-बुध आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव से छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिल सकता है। गोचर का बौद्धिक रूप से भी लाभ मिलना संभव है। आमदनी में वृ्द्धि की संभावना नजर आ रही है। इस दौरान आपके मन में सकारात्मकता रहेगी।

मीन- राशि पर गोचर का प्रभाव-बुध ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में जाएगा। इस दौरान घर में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने निजी जीवन को अधिक समय दे सकते हैं। नया घर अथवा नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है। जीवन साथी के लिए गोचर उत्तम रहने के संकेत दे रहा है। व्यापार में पार्टनरशिप से आपको फायदा मिल सकता है।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !