खबर का असर: फर्जी फोटो के लिए दिग्विजय सिहं ने माफी मांगी

भोपाल। झुलसाती गर्मी के बाद संडे को लोग ठंडी हवाओं का आनंद उठा रहे थे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने थमे हुए पानी में पत्थर मार दिया और इस पत्थर से उठीं लहरों को भाजपा नेताओं ने शाम तक सूनामी बनाने की पूरी कोशिश की। अंतत: दिग्विजय सिंह ने उस फोटो को शेयर करने के लिए माफी मांग ली, जिसे उन्होंने भोपाल के सुभाषनगर ओवर ब्रिज का बताया था। दिग्विजय सिंह के इस फोटो की पोल भाजपा ने खोली थी और सबसे पहले भोपाल समाचार डॉट कॉम ने इस खबर को प्रसारित किया था। (दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के घटिया पुल को भोपाल का पुल बताया)

संडे सुबह से शुरू हुआ यह घटनाक्रम लगातार जारी है। भाजपा द्वारा पोल-खोल के बाद सीएम शिवराज सिंह ने भी इस मामले मेें दिग्विजय सिंह पर तंज कसा और मुद्दे का पूरा आनंद उठाया। उन्होंने लिखा: पता नहीं इनको ऐसा क्यों लगा कि मध्यप्रदेश में आज भी उनके ज़माने जैसी धाँधलियाँ होती होंगी! यह वह हैं जो ज़मीन पर तो छोड़िए, अपने ट्विटर हैंडल पर भी पूल ठीक से नहीं बना पाए। 

भोपाल समाचार की खबर को देश भर की मीडिया ने लिफ्ट किया। अंतत: देर शाम दिग्विजय सिंह ने लिखा: My apologies. One of my friend sent it to me. My fault I didn't check up. (मैं क्षमा चाहता हूं, मेरे एक दोस्त ने यह फोटा मुझे भेजी थी। यह मेरी गलती है कि मैने इसकी जांच नहीं की।) 
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !