दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के घटिया पुल को भोपाल का पुल बताया

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। इस बार आरएसएस या पीएम नरेंद्र मोदी के कारण नहीं बल्कि भोपाल में बन रहे एक पुल के कारण। दिग्विजय सिंह ने एक निर्माणाधीन पुल में दरार का फोटो शेयर करते हुए लिखा: यह है सुभाष नगर रेल्वे फाटक भोपाल पर बन रहे रेल्वे ओवर ब्रिज का एक पोल,जिसमें आ गई दरारे/क्रैक इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाती हैं,अभी तो पुल भी नही बना। एक भाजपा नेता के मार्ग दर्शन  निर्माण में हो रहा है ,फिर यह सब क्यों और कैसे ? वाराणसी की दुर्घटना यहॉं भी ना हो जाये।, बाद में पता चला यह फोटो तो पाकिस्तान का है। 

मध्यप्रदेश में इन दिनों चुनावी हवाएं चल रहीं हैं। भाजपा की ओर से सीएम शिवराज सिंह समेत लगभग सभी दिग्गज नेता प्रतिदिन जनता के संपर्क में जा रहे हैं जबकि कांग्रेस के ज्यादातर नेता हर रोज सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर हमला कर अपने निजी कामों में लग जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट करके भाजपा पर तीखा हमला किया। उनका ट्वीट 09 जून को 10:15 मिनट पर आया जिसमें उन्होंने भोपाल में बन रहे सुभाषनगर ओवर ब्रिज में दरार दिखाते हुए भाजपा पर हमला किया। 

10 जून को दोपहर 1:44 बजे भाजपा ने इस ट्वीट का जवाब दिया। भाजपा ने बताया कि यह पुल तो पाकिस्तान में बन रहा है। जो फोटो दिग्विजय सिंह ने शेयर किया है वो रावलपिंडी, इस्लामाबाद मेट्रो का पुल है। भाजपा ने लिखा है: मध्य प्रदेश की जनता ने नकारा, तो दिग्गी राजा ने लिया पाकिस्तान का एक बार फिर सहारा। शिवराज के अंध-विरोध में भोपाल को रावलपिंडी बना डाला।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !