भोपाल कोर्ट में गंदे सवालों से तंग रेप पीड़िता ने सुसाइड कर लिया

Updesh Awasthee
भोपाल। सौतेले पिता के हाथों ज्यादती की शिकार एक 19 वर्षीय युवती ने शुक्रवार रात आठ बजे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। पेशी के दौरान कई ऐसे सवाल किए जा रहे थे जो उसे परेशान कर रहे थे। उसको ऐसा लगता था कि सवालों में उलझने के कारण नाबालिग अवस्था में उससे दरिंदगी करने वाला उसका सौतेला पिता बरी हो जाएगा। हालांकि पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

घटना के सामने आने के बाद बागसेवनिया पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। बागसेवनिया प्रभारी टीआई राजकुमार दांगी ने बताया कि बागसेवनिया में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को रात आठ बजे उस वक्त फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली जब वह घर में अकेली थी। उसकी मां जब रात में काम से लौटी तो बेटी को फांसी के फंदे से उतारकर परिजनों के साथ अरेरा कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उसने पहले पति को छोड़कर आरोपित से शादी कर ली थी, वह उसके घर पर काम करती थी। वर्ष 2016 में सौतेले पिता ने 16 साल की उम्र में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस समय युवती की शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला किया था। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पिता करीब दस माह जेल में भी रहा। वर्तमान में यह मामला जिला न्यायालय में चल रहा है।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!