
BHIM UPI:
इस एप को NCPI ने पेश किया था। यह सरकारी एप है। सभी एप्स में इसे सबसे विश्वसनीय माना जाता है। इसके जरिए ट्रांजैक्शन करते समय किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता है। इसके साथ ही एप को ऑल-इन-वन बनाने का प्रयास किया गया है जिसके तहत अब बिल पेमेंट सपोर्ट के लिए अपडेट कर दिया गया है। अभी के लिए, भीम एप टाटा डोकोमो, बीएसएनएल, आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन का पोस्टपेड मोबाइल बिल पेमेंट सपोर्ट करती है। इसके जरिए बिजली का बिल भी भरा जा सकता है।
PhonePe:
PhonePe के जरिए UPI को सबसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे फ्लिपकार्ट ने पेश किया था। इसका इंटरफेस भी काफी आसान बनाया गया है जिससे यूजर्स आसानी से पेमेंट कर पाएंगे। UPI अकाउंट के अलावा इससे फोन, डीटीएच, बिल पेमेंट, मूवी टिकट आदि का पेमेंट किया जा सकता है। इस एप से 24 घंटों में 1 लाख तक की ट्रांजेक्शन की जा सकती है। यह एप हिंदी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, आसामी और मराठी भाषा का सपोर्ट दिया गया है।
Google Tez:
गूगल ने भी अपना UPI प्लेटफॉर्म पएश किया था। इससे यूजर्स सीधे अपने बैंक से किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं। इससे DTH बिल, मोबाइल रिचार्ज, ब्रॉडबैंड, बिजली आदि के पेमेंट किए जा सकते हैं। इसमें कैश मोड दिया गया है जिससे बिना डिटेल्स के भी किसी को पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। अगर यूजर इस एप को अपने किसी दोस्त को रेफर करते हैं तो उन्हें 51 रुपये बोनस के तौर पर भी मिलेंगे।
SBI Pay:
इस एप को SBI बैंक ने बनाया है। इस एप में सभी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस एप में लोकल डील्स भी दी जाती हैं जिसमें अच्छे डिस्काउंट ऑफर दिए जाते हैं। इसमें बुफे, स्पा-सैलून, वीकेंड एक्टिविटीज समेत कई सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com