
एसपी अनिल पारसकर ने मुताबिक, घटना 18 जून की है। महाड गांव में रिश्तेदार सुभाष माने के घर पर हुए कार्यक्रम में प्रज्ञा सुरवासे (28) ने खाने में कीटनाशक मिला दिया। डिनर के बाद सभी के पेट में दर्द होने लगा और उल्टियां होने लगीं। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
4 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। खाने में कीटनाशक मिला होने की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि ससुराल वाले ताने मारने के साथ-साथ उसका मजाक भी उड़ाते थे।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com