68% जनता ने कहा शिवराज सिंह 'नालायक' | ONLINE SURVEY

भोपाल। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने मित्र एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान को 'नालायक' कहा था। इस पर प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए एक आमसभा में सीएम शिवराज सिंह ने अपनी योजनाएं गिनाईं एवं जनता से पूछा कि 'क्या मैं नालायक हूं।' यही सवाल bhopalsamachar.com ने भी जनता से पूछा। एक आॅनलाइन ओपिनियन पोल आयोजित किया गया। जिसमें यह सवाल पूछा गया। 68% जनता ने शिवराज सिंह ने 'नालायक' बताया एवं उनकी योजनाओं की जमीनी हकीकत भी दर्ज कराईं। 

क्या नतीजे आए आॅनलाइन सर्वे में

यह ओपिनियन पोल 16 मई की दोपहर 1:38 ​बजे शुरू किया गया और लगातार 24 घंटे चला। यह एक रेंडम आॅनलाइन सर्वे था। लोगों को जवाब तैयार करने के लिए अवसर नहीं दिया गया। भोपाल समाचार डॉट कॉम के 340 से अधिक जागरुक पाठकों ने इस सर्वे को 37500 से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया। 2700 से ज्यादा लोगों ने आॅनलाइन सर्वे में वोटिंग की। इसमें से 68% प्रतिशत लोगोंं ने शिवराज सिंह को 'नालायक' बताया जबकि 32% लोगों ने उन्हे 'लायक' बताया। 

जनता के कुछ महत्वपूर्ण कमेंट जो सबसे ज्यादा पसंद किए गए

Bhoopendra Chouhan 
जिन को लगता है कि शिवराज ने कुछ नहीं किया। जरा वो दिग्विजय के शासन काल में झाँक कर याद करें कितनी अव्यवस्था थी। विजली जैसी समस्या को शिवराज ने जड़ से खत्म किया है। किसानों के लिए तो हमेशा खड़े रहे है। भारत का एक मात्र प्रदेश है जहां बिना ब्याज ऋण मिलता है। हर वर्ष समर्थन मूल्य से ज्यादा रेट दिया है किसानों को। सड़के पूरी बना दी गई हैं।
Subhash Chauhan 
शिवराज ओर दिग्विजय सिंह मै कोई फर्क नही है ।दोनो अपनी अपनी पार्टी के पिण्डदान के लिए जिम्मेदार है।
Manoj Shrivastava
पार्टी अच्छी है। शिवराज मामा घोषणा वीर है। इनको पार्टी से हटा देना चाहिये। पार्टी मे कोई बुराई नही है। 

Subhash Chauhan 
जनता बीजेपी को वोट देगी यदि शिवराज को हटा कर किसी को भी सीएम बना दे। स्कूल खाली कालेज खाली। बेरोजगार सड़क पर बैठे हुए हैं। ताले लगे हैं वोट युवा बीजेपी को हराने पर विवश है। छवि खराब होने से सीएम का चेहरा बदल कर ही एमपी जीता जा सकता है।
Ashish Sharma 
थे तो लायक। लेकिन पता नही किसकी सलाह पर दिग्विजय सिंह के पदचिन्हों पर चल रहे है। अंजाम जानते है फिर भी।


Surendra Shrivastava 
2014 की सरकार में शिवराज सिंह द्वारा जो कार्य कार्यकर्ताओं के विरोध किया है इसमें कार्यकर्ताओं के परिवार के काम भी नहीं किए केवल उन्हीं का काम किया जिन्होंने कुछ दिया है। यह कार्यकर्ताओं की नाराजगी 2018 के चुनाव में शिवराज को हटा देगी। भाजापा तो चाहिए पर शिवराज नहीं चाहिए। यह कार्यकर्ताओं को नारा रहेगा, ना मंत्री की सुनी ना विधायक की केवल मर्जी पर काम करते रहे। इससे लोकल स्तर के कार्यकर्ताओं का शोषण हुआ है।

Basant Haldkar 
जनता बीजेपी को वोट देगी यदि शिवराज को हटा कर किसी को भी सीएम बना दे। स्कूल खाली कालेज खाली। बेरोजगार सडक पर बैठे हुए हैं। ताले लगे है वोट युवा बीजेपी को हराने पर विवश हैं। छवि खराब होने से सीएम का चेहरा बदल कर ही एमपी जीता जा सकता है।

Dinesh Chaturvedi 
शिवराज सिंह 2014 तक ठीक थे। जब से 2 आदमियों का साया भाजपा पर पड़ा तब से भाजपा और जनता का नुकसान हुआ। जनता कभी लाइन में लगके मरती है। कभी आक्सीजन की कमी से। कभी आंधी तूफान से। कभी फ्लाई ओवर के नीचे दब के। जनता की कुंडली पर राहु केतु का साया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !