सड़क किनारे मिली जली हुई कार, ड्राइविंग सीट पर नरकंकाल | DHAR-INDORE

Updesh Awasthee
इंदौर। धार जिले के निसरपुर में सड़क किनारे एक जली हुई कार मिली है। इस कार की ड्राइविंग सीट पर एक नरकंकाल भी मिला है। यह कंकाल पुरुष का बताया जा रहा है परंतु उसकी पहचान नहीं हो पाई है। कार के पास से एक नंबर प्लेट मिली है जिसमें इंदौर आरटीओ पास नंबर दर्ज है। कंकाल ड्राइविंग सीट पर बंधा हुआ मिला है अत: माना जा रहा है कि युवक की हत्या करके उसे कार की ड्राइविंग सीट पर बांधा गया और फिर कार को जला दिया गया। पुलिस इंदौर में गुमशुदा व्यक्ति की लिस्ट जांच रही है। 

मिली जानकारी अनुसार धार जिले के निसरपुर स्थित पिपलया रोड पर शुक्रवार रात लोगों ने सड़क किनारे एक कार देखी। कार को सड़क से नीचे उतरी देख लोगों को लगा कि शायद एक्सीडेंट हुआ हो, इस पर वे कार के पास पहुंचे तो कार पूरी तरह से जली हुई थी। भीतर झांकने पर सीट पर एक शव दिखाई दिया, जो कंकाल में बदल चुका था। कार में कंकाल देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कार से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान की कोशिश की। कंकाल और कार के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसे किसी ने नहीं पहचाना। कार के जलने और कंकाल मिलने से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जैसे किसी ने युवक की हत्या कर उसे कार में रखकर आग लगा दी हो। पुलिस का कहना है कि मृतक के पहचान के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!