साप्ताहिक राशिफल: 14 से 20 मई

मेष (Aries): खास काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं

ये सात दिन आपकी राशि के लिए शुभ रहेंगे। इन दिनों में चंद्रमा मेष से कर्क राशि तक जाएगा। इन दिनों में गुरु, मंगल और राहु-केतु की स्थिति आपके लिए ठीक रहेगी। इनके प्रभाव से आपकी उन्नती होगी। नौकरी और बिजनेस के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। परिवार से मदद मिलेगी। कोई शुभ काम शुरू हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस सप्ताह कुछ जरूरी और खास काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं। आपको दोस्तों, रिश्तेदारों और भार्इ-बहन से मदद मिलेगी। हालांकि सप्ताह के आखिरी दिनों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। सेहत पर भी सितारों का अशुभ असर पड़ेगा। 

वृषभ (Taurus): रुका हुआ पैसा मिलने के योग

इन 7 दिनों में आपको धन लाभ होगा। तरक्की भी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। इन दिनों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके कामकाज के तरीकों में भी सकारात्मक बदलाव हो सकता है। सुख बढ़ेगा। संपत्ति के मामलों में भी ये सात दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। इन दिनों में बिजनेस करने वालों को किस्मत की मदद से बड़ा धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। फालतू खर्चे पर कंट्रोल होगा। माता से प्रेम बढ़ेगा। सेहत के मामले में भी ये 7 दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे।

मिथुन (Gemini): सितारों का अशुभ असर

इन दिनों में सितारों की स्थिति आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। इस सप्ताह फालतू खर्चा और दौड़-भाग रहेगी। सुस्ती, थकान, शारीरिक कमजोरी, आत्मविश्वास और ऊर्जा की कमी भी आपको महसूस होगी। इसके साथ ही परिवार से सामंजस्य नहीं बन पाएगा। सेहत के मामलों में भी आपको संभलकर रहना होगा। लापरवाही से बचें। सितारों का अशुभ असर आपकी राशि पर होने से कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। साथ काम करने वाले और अपने से निचले स्तर के लोगों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। इससे आप दुखी भी हो सकते हैं। बार-बार अपने फैसले बदलने से बचें।

कर्क (Cancer): चिड़चिड़ाहट और थकान बढ़ सकती है

ये सात दिन कर्क राशि वाले लोगों के लिए मिले-जुले रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत के कुछ दिन तो आपके लिए अच्छे रहेंगे लेकिन बीच के दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपका मूड खराब हो सकता है। इन दिनों में नए काम की शुरुआत न करें। इस सप्ताह अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। आपका फालतू खर्चा और मेहनत दाेनों बढ़ सकते हैं। थकाने वाली यात्राएं इन दिनों में हो सकती है। चिड़चिड़ाहट और थकान बढ़ सकती है। इस सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको धन लाभ हो सकता है। इन दिनों में आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

सिंह (Leo): पुराने निवेश से फायदा मिलेगा

इस सप्ताह आपको एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय अच्छा है। पुराने निवेश से इस महीने आपको पैसा मिल सकता है। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए भी ये सात दिन अच्छे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको संभलकर रहना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें। मानसिक तनाव और डर बढ़ सकता है।

कन्या (Virgo): राज की बात किसी से शेयर न करें

यह सप्ताह आपके लिए सबसे अच्छा सप्ताह हो जाएगा। इस सप्ताह आपको कामकाज में किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह के बीच में नौकरीपेशा लोगों को बड़े अधिकारियों से गुप्त रुप से मदद मिल सकती है। कामकाज के उलझे हुए मामले इस सप्ताह आप सुलझा सकते हैं। आप अपनी याेजनाएं या कोई राज की बात किसी से शेयर न करें। इस सप्ताह आप जोखिमभरे काम करेंगे और उनमें सफल भी हो जाएंगे। बिजनेस करने वाले लोग जोखिमभरे निवेश से पैसा कमा लेंगे। इस सप्ताह नए लोगों से मुलाकात होगी और सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में समय सामान्य रहेगा।

तुला (Libra): काम-काज में रुकावटें आने से परेशान न हों

ये सात दिन आपकी राशि के लिए मिला-जुला फल देने वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरूआत आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। शुरुआती दिनों में आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा और चिड़चिड़ाहट भी रहेगी। धीरे-धीरे समय ठीक होने लगेगा। इस सप्ताह आप सेहत का ध्यान रखें। काम-काज में रुकावटें आने से परेशान न हों। सप्ताह के बीच का समय आपके लिए ठीक रहेगा। धीरे-धीरे आपके कामकाज में सुधार हो सकता है। नौकरीपेशा लोग सप्ताह के आखिरी दिनों में कोई बड़ा काम निपटा सकते हैं। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। 

वृश्चिक (Scorpio): जोखिम भरे निवेश से फायदा

सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास कम रहेगा फिर भी इनकम बढ़ेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। सप्ताह के बीच में आपके व्यवहार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। अचानक मूड बदल सकता है। वहीं जोखिम भरे निवेश से इन दिनों में आपको फायदा हो सकता है। इन दिनों में आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा कुछ कामों में आपको निराशा हो सकती है। सेहत संबंधित समस्या भी इन दिनों में हो सकती है। धैर्य रखें। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको कामकाज से फायदा हो सकता है। फायदेमंद यात्राएं भी होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा बिजनेस से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। भाइयों और दोस्तों की मदद से भी खास काम पूरे हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius): प्लान पर काम शुरू हो सकता है

आपकी राशि के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग कुछ नया करने का मन बना सकते हैं। आत्मविश्वास से अपने बड़े काम शुरू कर सकते हैं। इन दिनों में बिजनेस करने वाले लोग नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नए लोगों से मिलेंगे। सोचे हुए प्लान पर काम शुरू हो सकता है। इन दिनों में खर्चा जरूर होगा, लेकिन इस खर्चे का फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। यात्राओं का योग बन रहा है। जिससे आपको फायदा होगा। दूर स्थान के लोगों से मदद मिलेगी। इन दिनों में आप एक अच्छे रणनीतिकार साबित होंगे। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा।

मकर (Capricorn): किसी भी तरह के अवैध काम न करें

सप्ताह की शुरुआत में आपका खर्चा बढ़ सकता है। इन दिनों में बहुत से काम अचानक होंगे। आपके भावनात्मक संबंध अचानक से मजबूत होंगे। अपनी सेहत को सुधारने और शौक पूरे करने में आपका पैसा खर्चा हो सकता है। इस सप्ताह किसी भी तरह के अवैध काम न करें। इन दिनों में आप पारिवारिक यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग नए काम पर फोकस कर सकते हैं। दूर स्थान के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में भी आपको संभलकर रहना होगा। इन दिनों में यात्राओं के योग बन रहे हैं। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius): दौड़-भाग करनी पड़ सकती है

इस हफ्ते की शुरुआत में आपका खर्चा बढ़ा हुआ रहेगा। आपके लिए समय मिला-जुला रहेगा। माता की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। कामकाज में रुकावटाें के बावजूद आप धैर्य रखेंगे। इस हफ्ते जोखिमभरे निवेश और ऐसे ही कामों में सफलता के लिए आप अच्छी योजनाएं बना सकते हैं। इन दिनों में नौकरीपेशा लोगों को दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। अधिकारियों से किसी बात पर विवाद भी हो सकता है। बिजनेस में उधार लेन-देन से बचें। कर्जा न लें।  अचानक यात्राएं और खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए ये हफ्ता ठीक-ठाक रहेगा। इन दिनों में  कुछ लोगों से मतभेद रहेंगे। अनबन और बहस भी हो सकती है।

मीन (Pisces): साथी सहयोगियों से मदद मिलेगी

ये सात दिन आपकी राशि के लिए अच्छे रहेंगे। इन दिनों में आपके कामकाज की तरीफ होगी। आपको अपनी  मेहनत के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को इनकम बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। सप्ताह के बीच का समय पारिवारिक मामले निपटाने के लिए शुभ है। इन दिनों में छोटे-माेटे विवाद निपट सकते हैं। सेहत के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। लापरवाही करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। लव लाइफ के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा। परिवार के कुछ खास मामले या फैसले इन दिनों में पूरे हो सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !