राहुल गांधी के मिडनाइट मार्च में लड़कियों को धक्का दे रहे थे कांग्रेसी, प्रियंका गांधी को भी लगा | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीत रात एक नया प्रयोग किया। उन्होंने ट्वीट कर आधीरात को लोगों को इंडिया गेट पर जमा होने की अपील की। कठुआ और उन्नाव रेपकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकालने के लिए। देखते ही देखते हजारों लोग इंडिया गेट पर आ गए। राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी और बहनाई रॉबर्ट वाड्रा भी आए। यहां तक तो सब ठीक था। राहुल का ट्रायल सफल हो गया था। आधी रात को एक शॉर्ट नोटिस पर हजारों की भीड़ हाजिर थी परंतु इसके बाद जो हुआ वो चिंताजनक था। भीड़ में लड़कियों को धक्के दिए गए। कुछ धक्के प्रियंका गांधी को भी लगे। हालात यह बने कि प्रियंका आग बबूला हो उठीं। उन्होंने ऐसा करने वालों से कहा कि 'आप सभी को पता है कि हम यहां क्यों आए हैं। आप अगर यहां सिर्फ लोगों को धक्का देने आए हैं तो बेहतर है कि आप घर चले जाएं।

गौरतलब है कि गुरुवार रात को राहुल गांधी समेत कांग्रेस और अन्य पार्टी के कई बड़े नेता इंडिया गेट पर मार्च के लिए इकट्ठा हुए थे। राहुल गांधी ने मार्च शुरू होने से पहले एक ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने मार्च की जानकारी देते हुए इसमें लोगों से शामिल होने की अपील की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरने लगी हैं।

मोदी जी को चाहिए कि वह बेटी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करें। खास बात यह है कि इस मार्च में रॉबर्ट वाड्रा ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में आम जनता ने भी मार्च में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!