मप्र में प्रशासनिक सर्जरी: पहली लिस्ट जारी | MP IAS TRANSFER LIST 12 APRIL 2018

Updesh Awasthee
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। इसके तहत पहली लिस्ट भी जारी हो गई। गुरुवार को स्टेट हैंगर पर करीब चार घंटे तक प्रशासनिक सर्जरी को लेकर मंथन किया गया। मुख्य सचिव बीपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल, एसके मिश्रा, विवेक अग्रवाल और हरिरंजन राव भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कुछ कलेक्टरों के साथ-साथ वल्लभ भवन समेत मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है। इसे चुनावी जमावट भी माना जा रहा है। 

कियावत बनीं आयुक्त लोकशिक्षण
गुरुवार देर रात 5 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है इसमें: 
आयुक्त महिला सशक्तिकरण जयश्री कियावत को आयुक्त लोकशिक्षण बनाया गया है। 
महिला सशक्तिकरण का प्रभार जयश्री कियावत के पास ही रहेगा। 
सुखबीर सिंह को आयुक्त कोष-लेखा से सीईओ रोजगार निर्माण बोर्ड, 
मुकेश चंद्र गुप्ता को सचिव वित्त के साथ कोष-लेखा आयुक्त का भी जिम्मा, 
सोनाली पोंक्षे वायंगणकर को आयुक्त हस्तशिल्प से एमडी महिला वित्त एवं विकास निगम 
नीरज दुबे को आयुक्त लोक शिक्षण से स्थानांतरित कर आयुक्त हस्तशिल्प बनाया गया है। 
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल से विमानन का प्रभार लेकर मुख्यमंत्री के ही प्रमुख सचिव हरिरंजन राव को दिया गया है।

इन अफसरों का ट्रांसफर हो सकता है
मुख्यमंत्री ने कुछ नामों पर मुख्य सचिव से भी बात की। कमोबेश सूची लगभग तय हो गई है। जो जल्द जारी होगी। कुछ प्रमोटी आईएएस अधिकारियों को मौका मिल सकता है। खासतौर पर इंदौर नगर निगम कमिश्नर मनीष सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाया जा सकता है, जबकि बीसीएलएल के सीईओ चंद्रमौली शुक्ला को इंदौर नगर निगम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि शुक्ला को शहरीकरण का खासा अनुभव है और इंदौर में स्मार्ट सिटी का काम भी चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा विभागीय व जमीनी स्तर पर रखी जाने वाली कसावट को लेकर भी सचिवालय के अधिकारियों से बात की। साथ ही बताया कि आगामी दिनों में बड़ी-बड़ी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ मिलने हैं। कोई भी घोषणा अधूरी नहीं रहनी चाहिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!