
मेष: प्रमोशन मिलेगा, विवाह के योग
सूर्य का गोचर चूंकि आपकी राशि में हो रहा है इसलिए इसका आप पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान करियर में प्रगति होगी और आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। संतान के करियर और जीवन में सुधार होगा। विवाह सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलेगी। नित्य प्रातः रोली मिलाकर सूर्य को जल चढाने से लाभ होगा।
वृषभ: संपत्ति खरीदिए, रुके हुए काम पूरे होंगे
मेष संक्रांति के साथ ही सूर्य आपकी राशि से 12वें स्थान में गोचर करेंगें। इस समय संपत्ति खरीद पायेंगे। खर्चों पर नियंत्रण करें। सारे रुके हुए कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। पूरे महीने रोज गुड खाकर दिन की शुरुआत करें।
मिथुन: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता
सूर्य की संक्रांति आपकी राशि से लाभ घर में हो रही है। आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ शानदार रहेगी। नौकरी में सुधार और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं परन्तु कान, नाक गले की समस्या परेशान कर सकती है। इस समय लाल रंग का प्रयोग बिलकुल न करें।
कर्क: मुकदमों में सफलता मिलेगी
आपकी राशि से दसवें स्थान में सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। आर्थिक समस्या समाप्त होगी और मुकदमों में सफलता मिलेगी परन्तु नजदीकी रिश्तों में बिखराव आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं, साक्षात्कार आदि में सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिये सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। पूरे महीने अपनी वाणी और स्वभाव का विशेष ख्याल रखें।
सिंह: पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी
सूर्य आपकी राशि के स्वामी भी हैं। आपकी राशि से भाग्य स्थान में सूर्य का यह परिवर्तन हो रहा है जो कि आपके लिये शुभ फलदायी कहा जा सकता है। किस्मत हर कदम पर आपका साथ देगी। इस समय हर तरह के रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी की समस्याओं के अंत के साथ पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होगी। पूरे महीने में लाल रंग का रुमाल साथ में रखना शुरू कर दें।
कन्या: सोच विचार कर निर्णय लें
आपकी राशि से सूर्य का परिवर्तन अष्टम भाव में हो रहा है। अचानक स्वास्थ्य और आर्थिक समस्या परेशान कर सकती है। इस समय निर्णय लेने में और अतिविश्वास में सावधानी रखें। हर रविवार मीठी चीज़ों का दान करना लाभदायक होगा।
तुला: विवादों से बचें
सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशि से सातवें स्थान में हो रहा है। वैवाहिक जीवन और कारोबार का ध्यान रखें। संपत्ति को लेकर होने वाले पारिवारिक विवादों से बचें। नियमित रूप से रोली मिलाकर सूर्य को जल अर्पित करें।
वृश्चिक: प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ेंगे
वृश्चिक राशि वालों के लिये सूर्य का राशि परिवर्तन छठे स्थान में हो रहा है जो कि आपके रोग व शत्रु का घर है। नौकरी और रोजगार में समस्याएं कम होंगी। आप अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा अथवा साक्षात्कार में शामिल होने वाले जातकों के लिये भी समय अच्छा कहा जा सकता है। अनावश्यक क्रोध और उत्तेजना से बचाव करें। ताम्बे का छल्ला या कड़ा धारण करें।
धनु: सफलता और सम्मान मिलेगा
सूर्य का परिवर्तन आपकी राशि से पांचवें स्थान में हो रहा है। नौकरी और रोजगार में खूब सफलता और सम्मान मिलेगा। करियर में कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। नित्य प्रातः सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करें। भाग्य का साथ भी आपको मिलने के आसार बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकर: बदलाव महसूस करेंगे
सूर्य आपकी राशि से चौथे स्थान में शुक्र के साथ आ रहे हैं। सूर्य के इस परिवर्तन के पश्चात आप अपनी लाइफ में एक बदलाव महसूस कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा, समस्याएं कम होंगी। धन कमाने में कठिनाई आयेगी, क्रोध बढ़ सकता है। हर रविवार को मीठी वस्तुओं का दान करें।
कुम्भ: बड़ी आर्थिक और व्यवसायिक सफलता मिलेगी
मेष राशि में संक्रांति करने के साथ सूर्य का आपकी राशि से तीसरे स्थान में गोचर होगा जो कि आपके पराक्रम का क्षेत्र है। बड़ी आर्थिक और व्यवसायिक सफलता मिलेगी। इस समय आपकी सकारात्मक सोच से दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। नित्य प्रातः सूर्य को जल चढ़ाएं और अतिविश्वास से बचें।
मीन: धन लाभ के संकेत
सूर्य का परिवर्तन आपकी ही राशि से हो रहा है। यह समय आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है। करियर में सुधार और सफलता के योग हैं परन्तु वाद विवाद और सेहत की समस्या से बचें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।