BJP विधायक के बेटे ने पुलिस कर्मचारी को CAR से कुचला, मौत | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। मेघायल की राजधानी शिलांग में भाजपा विधायक एलेक्जेंडर हेक के बेटे ने लापरवाही से कार चलाते हुए सामने से आ रही एक पुलिस बाइक को कुचल डाला। बाइक पर 2 पुलिस कर्मचारी सवार थे। इसमें से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल दाखिल किया गया है। दोनों पुलिस कर्मचारी आॅनड्यूटी थे। 

बताया जा रहा है कि बीजेपी एमएलए एलेक्जेंडर हेक का बेटा शिलांग शहर में लापरवाही से काम चला रहा था। बाइक पर सवार 2 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर थे। विधायक के बेटे ने बाइक को जोरदार टक्कर दे मारी। बाइक दूर जाकर गिरी और दोनों अलग अलग जा गिरे। दोनों में से एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। 

दूसरे घायल पुलिस वाले को शिलांग के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मृतक पुलिस वाले का नाम प्रॉबिन डी संगमा बताया जा रहा है जिसकी उम्र 38 साल है। घायल का नाम प्रोबात आर मराक बताया जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह एक हादसा था या फिर भाजपा विधायक के बेटे ने जान बूझकर टक्कर मारी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!