दिग्विजय सिंह किसानों को 500 रुपए दिलाते थे, शिवराज सिंह 2000 दिलाते हैं: रामेश्वर शर्मा | BHOPAL NEWS

भोपाल। 2003 से पहले प्रदेश में यही किसान थे, यही खेत थे परन्तु तत्कालीन कांग्रेस सरकार के नेताओं की नीयत साफ नही थी जिसका कारण किसान बंधुओ को भुगतना पड़ा प्रदेश पिछड़ता चला गया। 2003 से पहले शहर को 2 घंटे बिजली मिला करती थी गांव में बिजली का नामो निशान न था। गेंहू जा समर्थन मूल्य 500 रुपये क्विंटल हुआ करता था आज 2000 है। यह वह परिवर्तन है जो एक किसान के बेटे शिवराज ने करके दिखाया है। यह बात विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज किसान सम्मान यात्रा के अवसर पर हरिहर नगर फंदा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 

विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के किसान को हमेशा गुमराह किया है। विधायक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो खुद एक किसान के बेटे है। वह किसान का दर्द जानते हैं। जब बादल गरजते हैं, तब शिवराज खेत की मेड पर किसान से पहले खड़े मिलते हैं। उनकी यही संवेदनशीलता उनकी पहचान है। विधायक शर्मा ने कहा की विकसित मध्यप्रदेश का सपना मुख्यमंत्री जी ने किसान के उत्थान के साथ देखा है। वह कोई भी योजना को किसान से जोड़ने का प्रयास करते है। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की किसान हितेषी योजनाओ किसान बंधुओ के परिश्रम से आज मध्यप्रदेश को 5 बार लगातार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह ऐतिहासिक है। विधायक शर्मा ने कहा कि किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से किसान बंधुओ को सम्मानित कर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ। किसान बंधुओ के अपार स्नेह प्रेम दुलार संम्मान से सराबोर यह 9 दिन कब निकल गए पता ही नही चला। समापन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत , भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मीना, जिला पंचायत अध्यक्ष मन मोहन नागर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक मीना, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मेवाड़ा , गहलोत मेवाड़ा समाज के अध्यक्ष नारायण सिंह मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रमोद राजपूत , मनोज काम्बार,मनीष त्यागी,  सुभाष शर्मा , सत्यनारायण शर्मा, संजय पराशर, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे । 

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आयोजित किसान सम्मान यात्रा का आज हुज़ूर विधानसभा में भव्य समापन हुआ। विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में विगत 5 अप्रैल से लगातार चल रही किसान सम्मान यात्रा का आज आखरी दिन था। किसान सम्मान यात्रा के आखरी दिन विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में ट्रेक्टर रैली का आयोजन किया गया। विधायक रामेश्वर शर्मा के मालवीय नगर स्थित युवा सदन कार्यालय से ट्रेक्टर रैली का शुभारम्भ किया गया। रैली में हुज़ूर विधानसभा के अनेक गांवों से लगभग 500 ट्रैक्टर अथवा वाहन के साथ किसान बंधु भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 

9 दिन 9 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात 
विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किसान सम्मान यात्रा जहां जहां पहुंची वहां विकास कार्यो की सौगात आयी । विधायक शर्मा ने किसान सम्मान यात्रा के दौरान विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया । विधायक शर्मा ने अनेक गांवों ने मुख्यमंत्री नल जल योजना , सी सी सड़क , नाली, सामुदायिक भवनों जैसे विकास कार्यो की सौगात क्षेत्र की जनता को दी । 

9 दिन में 127 गांवों के किसानों के बीच पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा 
विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व ने 5 अप्रैल को कालापानी से प्रारंभ हुई किसान सम्मान यात्रा का आज भव्य समापन हरिहर नगर फंदा में हुआ। भगवान बलराम की पूजा बैलगाड़ी की सवारी के साथ प्रारम्भ हुई किसान सम्मान यात्रा आज विशाल ट्रेक्टर यात्रा के साथ सम्पन्न हुई। किसान सम्मान यात्रा के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने हुज़ूर विधान सभा की सभी 53 ग्राम पंचायतों के 127 गांवों ने अपनी दस्तक देते हुए किसान बंधुओ की चरण वंदना की। विधायक शर्मा 5 अप्रैल से रात-दिन किसान बंधुओ के बीच रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !