4 फेरों के बाद दुल्हन हुई फरार, साथ में गया है बाइक सवार | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
BHOPAL SAMACHAR | शुक्रवार 27 अप्रैल को 11 नंबर स्थित अवंतिका क्लब में चार फेरे लेने के बाद लापता दुल्हन का अभी तक पता नहीं चला है। दुल्हन अपना मोबाइल भी साथ नहीं ले गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दुल्हन अवंतिका क्लब के पीछे वाले रास्ते से एक बाइक सवार युवक के साथ जाते हुए कुछ लोगों को दिखी है। हालांकि पुलिस उसके लापता होने की जांच कर रही है। 

ज्ञात हो कि शाहपुरा मल्टी में  रहने वाली 22 युवती की शादी कोलार निवासी युवक से तय हुई थी। युवक 27 अप्रैल को बारात लेकर अवंतिका क्लब पहुंचा था। वहां वह दुल्हन के साथ चार फेरे भी ले चुका था। फेरों के दौरान दुल्हन बनी युवती बाथरूम जाने के बहाने शादी के मंडप से निकली और लापता हो गई। हबीबगंज पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।  पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

लो-फ्लोर बस से गिरे युवक की मौत
भोपाल। लो-फ्लोर में सफर कर रहे युवक की बस से उतरते समय गिरने से मौत हो गई है। घटना 27 अप्रैल की है। युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 19 वर्षीय अंकित यादव मूलत: बुरहानपुर का रहने वाला है। 27 अप्रैल को वह लो-फ्लोर बस से गिर गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!