2000 इंजीनियर्स सड़कों पर उतरे, भर्ती पर सवाल | EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के 2000 प्रमोटी इंजीनियर्स ने सीपीडब्लूडी एसोसिएशन के बैनर तले निर्माण भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इंजीनियर्स ने सीधे निदेशालय पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अलग- अलग विभागों में पोस्ट खाली होने के बावजूद इंजीनियर्स की भर्ती क्यों नहीं की जा रही है.

बता दें कि पिछले साल अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा फाइल की गई रिपोर्ट में विभाग को पुनर्गठन करने का सुझाव दिया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग में कई पोस्ट काफी समय से खाली पड़ी हैं. उन तमाम खाली पड़े हुए पदों के लिए प्रत्याशी मौजूद होने के बावजूद भी निदेशालय प्रमोटी इंजीनियर्स की मांग पर कोई भी कार्रवाई करता हुआ नहीं दिख रहा है.

इतना ही नहीं रिक्त पदों को भरने की बजाय सीपीडब्लूडी मौजूदा 4400 जूनियर अस्सिटेंट और जूनियर इंजीनियर की संख्या को और घटाने का मन बना रही है. इससे प्रोमटी इंजीनियर्स में काफी गुस्सा है.

रैली को संबोधित करते हुए ऐक्शन कमेटी के चेयरमैन श्री करमवीर सिंह ने बताया कि मांग को ना माने जाने की स्थिति में आदोंलन को तीव्र किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले साल भी ऐसा प्रदर्शन किया गया था. उस समय भी कार्रवाई का आश्वासन मिला था, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!