धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा क्यों नहीं लगाते | SPORTS NEWS

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों को देश के प्रति उनके प्यार के लिए भी जाना जाता है। जिसे खिलाड़ी तरह-तरह से दर्शाते हैं। क्रिकेटर्स की बात करें तो वे अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाते हैं। यह ट्रेंड सचिन तेंडुलकर ने शुरू किया था। तब से अबतक यह चल रहा है। वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली सब अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाकर खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी ऐसा किया करते थे, लेकिन अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया।

अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर धोनी ने तिरंगा लगाना बंद क्यों कर दिया? यह सवाल सोशल मीडिया पर उठा और वहीं इसका जवाब भी मिल गया। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'कोरा' के मुताबिक, विकेटकीपिंग की वजह से धोनी ने हेलमेट पर तिरंगा लगाना छोड़ दिया। 

दरअसल, विकेटकीपिंग के दौरान धोनी को बीच-बीच में हेलमेट लगाना और उतारकर जमीन पर रखना पड़ता है। ऐसे में अगर हेलमेट पर झंडा होगा तो यह उसके अपमान वाली बात होगी, इसलिए धोनी ने तिरंगा लगाना ही छोड़ दिया। 

खबरों के मुताबिक, जब धोनी तिरंगा लगाते थे तब सोशल मीडिया पर एक शख्स ने उनसे इसकी शिकायत की थी। शख्स ने लिखा था कि खिलाड़ी जिस मैदान पर अक्सर थूक देते हैं वहीं पर तिरंगा लगा हेलमेट रख देते हैं, जो कि गलत है। कथित रूप से इसके बाद से धोनी ने तिरंगा लगाना बंद कर दिया। साल 2011 तक धोनी के हेलमेट पर भी तिरंगा रहता था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!