योगी आदित्यनाथ खुद को भगवान मानने लगे थे: मल्लिकार्जुन | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। शायद पहली दफा है जब कांग्रेस के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाने के बावजूद कांग्रेसी खुश हैं। उत्सव मना रहे हैं। भाजपा के सामने सीना तानकर खड़े हो रहे हैं और इसी सिर्फ एक वजह है, भाजपा की शर्मनाक पराजय। लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आप को भगवान समझते रहे और लोगों से पैर छुआते रहे।

चंद्रगुप्त के बाद खुद को सबसे बड़ा मौर्य मानते थे केशव प्रसाद
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने आप को चंद्रगुप्त के बाद सबसे बड़ा मौर्य मानने लग गए थे। लेकिन ये दोनों समझ नहीं पाए कि जनता क्या चाहती है। उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक चुकी है। आपको बता दें कि हार के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने अपने परफॉर्मेंस पर कुछ नहीं बोला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उपचुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं, भाजपा हार रही है। यह 2019 के हार की बानगी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि उपचुनाव परिणाम भाजपा के खिलाफ जनता के गुस्से को दिखाता है। आपको बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई है। गोरखपुर सीट से योगी आदित्यनाथ जीतते रहे है। फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया था। योगी सीएम और मौर्य उप मुख्यमंत्री हैं। बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर राजद की जीत हुई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!