INDORE: बदला लेने महिला इंजीनियर का नंबर पब्लिक टॉयलेट में लिख आया | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। एक ठेकेदार ने महिला इंजीनियर से बदला लेने के लिए ऐसी हरकत की सभी चौंक उठे। वो पब्लिक टॉयलेट में महिला इंजीनियर का नाम व नंबर लिख आया। महिला इंजीनियर के पास कई अश्लील कॉल आने लगे। परेशान होकर महिला अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की जांच में पता चला कि यह करतूत उसी ठेकेदार की है जिसके खिलाफ महिला अधिकारी ने पहले भी शिकायत की थी। ठेकेदार का नाम गणेश कोलते बताया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एएसपी सिंह ने बताया कि कोलते पेशे से भवन निर्माण ठेकेदार है। उसका कुछ दिन पहले किसी बात पर महिला सिविल इंजिनियर से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने गुस्से में महिला की कार पर तेजाब डाल दिया था। इस पर महिला ने कोलते के खिलाफ कनाड़िया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

एएसपी ने बताया कि अपनी बदनामी का बदला लेने के लिए भवन निर्माण ठेकेदार ने शहर के एक सार्वजनिक शौचालय में महिला सिविल इंजिनियर का मोबाइल नम्बर अश्लील संदेश के साथ लिख दिया। जब महिला को हर रोज कई नम्बरों से भद्दे फोन कॉल आने लागे, तब उसने परेशान होकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जांच अभी जारी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!