PWD आॅफिस में खुलेआम रिश्वतखोरी, ईई मोहन डेहरिया गिरफ्तार | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। लोक-निर्माण विभाग जिला सिवनी के आॅफिस में खुलेआम रिश्वतखोरी का मामला प्रकाश में आया है। लोकायुक्त टीम ने एक छापामार कार्रवाई में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री मोहन डेहरिया (EE MOHAN DEHRIYA) को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है। सरकारी दफ्तरों में खुलेआम रिश्वतखोरी का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले जिला पंचायत का सीईओ भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है। 

लोकायुक्त डीएसपी स्वपनिल दास ने बताया कि मोहन डेहरिया ने ठेकेदार राकेश दुग्गल से 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरु कर दी है। 

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री मोहन डेहरिया ने ठेकेदार राकेश दुग्गल से रिश्वत की मांग की थी। डहरिया ने भवन निर्माण कार्य के बकाया बिल के भुगतान के लिए ठेकेदार से 50 हजार रुपए की मांग की थी। जिससे तंग आकर ठेकेदार ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त में की थी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!