वेलेंटाइन के साथ बिस्तर पर थी विवाहिता, दरवाजा खुला छूट गया और सास आ गई | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। वेलेण्टाइन वीक चल रहा है। प्रेमी युगल एक दूसरे के नजदीक आ रहे हैं। इस बीच अवैध रिश्ते भी वेलेण्टाइन डे मना रहे हैं। मप्र के शिवपुरी जिले में भी ऐसा ही हुआ। कॉलेज टाइम का प्रेम युवती की शादी के बाद भी जिंदा रहे इसलिए प्रेमी अपना शहर छोड़कर विवाहित के शहर में रहने लगा। आज विवाहिता ने अपने वेलेण्टाइन को मिलने बुलाया। रोमांस इस कदर हावी था कि विवाहिता दरवाजा बंद करना ही भूल गई और सास आ गई। उसने सारा नजारा देख लिया। बस फिर क्या था, मामला पुलिस की चौखट पर पहुंचा और विवाहिता ने अपनी मैरिड लाइफ बचाने के लिए प्रेमी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। 

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला निवासी सुभाषपुरा शिवपुरी का कॉलेज टाइम से सुभाषपुरा निवासी युवक से प्रेम प्रंसग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने करैरा में ही एक प्रायवेट स्कूम में टीचिंग प्रारंभ कर अपनी प्रेम कथा को जारी रखा। बीते रोज आरोपी महिला के घर पहुंचा और घर में महिला के अकेले मिलने पर आरोपी प्रेम लीला में मग्न हो गए। 

वह यह भूल गए कि घर के दरबाजे खुले हुए है। तभी महिला की सास मौके पर आ गई और उसने अपनी बहु को पराए युवक की बाहों में नग्र अवस्था में देख लिया। बस फिर क्या था सास ने हंगामा कर दिया। आरोपी उक्त घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ बलात्कार का दर्ज करा दिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!