पेड़ पर ऐसे फंसी मिली कार, पढ़िए क्या हुआ था | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कभी कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं कि लोग उस पर विश्वास ही नहीं कर पाते। राजस्थान के पाली में ऐसा ही एक हादसा हुआ। लोगों ने देखा कि एक कार पेड़ में फंसी हुई है। उसमें ड्रायवर भी है जो घायल है। लोगों ने ड्रायवर को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया परंतु लोग अब तक अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ होगा, जो कार पेड़ पर इस तरह जाकर फंस गई। मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। 

पाली। यहां एक गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के बाद वो पेड़ से जा टकराई। गाड़ी पेड़ पर करीब 10 फीट ऊपर जाकर फंस गई। इस हादसे में कार का ड्राइवर घायल हो गया है। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। मामला राजस्थान के पाली जिले के पास जैतारण का है। जहां एक कार अचानक असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई।कार चालक राजू प्रजापत कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार पेड़ पर 10 फीट ऊपर चढ़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को कार से बाहर निकाला।

जिसके बाद ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। घायल को जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उसके नॉर्मल होने पर ही हादसे का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर कार देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सभी हैरान हैं कि कार पेड़ से इस हालत में झूली कैसे ? समाचार लिखे जाने तक कार इसी तरह पेड़ पर फंसी हुई थी। 
फोटोज- मनीष शर्मा

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!