
लड़की ने आरोप लगाया था कि विधायक ने उसके साथ जूना जिम के अंदर दुष्कर्म किया था। उस वक्त वहां एक चौकीदार के अलावा कोई मौजूद नहीं था। पुलिस इसी मामले में सबूत जुटाने के लिए जिम पहुंची थी। गौरतलब है कि युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का आरोप दर्ज किए जाने के बाद से ही कटारे गायब हैं।
इससे पहले हेमंत कटारे ने लड़की पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें लड़की विधायक से माफी मांग रही थी। लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी भाजपा नेता विक्रमजीत सिंह अभी भी फरार है। कटारे की एफआईआर में विक्रमजीत सिंह को हनीट्रेप का मास्टरमाइंड बताया गया है।