खंडवा, बड़वानी में अतिथि शिक्षकों ने कराया मुंडन | EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। वो नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। कई स्कूलों में तालाबंदी कर दी गई है। हजारों अतिथि शिक्षक हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में बड़वानी एवं खंडवा में अतिथि शिक्षकों ने मुंडन कराकर अपना विरोध जताया। उन्होंने इस तरह से सरकार को अपने लिए मृत मान लिया। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि यदि सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो कोलारस, मुंगावली उपचुनाव में मतदान से पहले शिवराज सिंह सरकार का तर्पण भी कर देंगे। 

मध्य प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार को अतिथि शिक्षकों ने धरने के नौंवे दिन मुंडन करवाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, खंडवा में जिले भर के अतिथि शिक्षक कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले नौ दिनों से धरने पर बैठे हैं। अतिथि शिक्षकों द्वारा उनकी मांगों के नहीं सुने जाने के कारण शिक्षक समुदाय लगातार एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर रहे हैं, ताकि सरकार का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो सके. शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार हमें नियमित नहीं करती है तो आने वाले समय में विरोध और भी तेज होगा।

बड़वानी में अतिथि शिक्षकों द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के विरोध में मुंडन कराया गया इनकी सिर्फ एक मांग है कि हम हैं विभागीय परीक्षा लेकर शिक्षक बनाया जाए। अतिथि शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। 17 फरवरी को सभी अतिथि शिक्षक भोपाल में प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!