शाहिद कपूर के दरवाजे पर खड़ी रहतीं हैं बदनाम वेश्याएं, घर छोड़ेंगे | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
मुंबई। बॉलिवुड ऐक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत इनदिनों एक मुसीबत का सामना कर रहे हैं, जिससे परेशान होकर उन्होंने अब घर छोड़ने तक का फैसला ले लिया है। जी हां, शाहिद और मीरा जुहू स्थित प्रणेता अपार्टमेंट में रहते हैं और यह इलाका सेक्स वर्कर्स के लिए जाना जाता है। यही नहीं, अब  कई सेक्स वर्कर्स हमेशा बीच एरिया पर भी खड़ी रहती हैं, जिसके पास ही शाहिद का गार्डन और उनके अपार्टमेंट का ग्राउंड फ्लोर है। वहीं, इस समस्या का फिलहाल कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। सोर्स के मुताबिक- ये रोज का किस्सा बन गया है। ऐसे में शाहिद और मीरा ने इस अपार्टमेंट से शिफ्ट करने का फैसला कर लिया है।  

बता दें कि शाहिद के घर से महज आधे किलो मीटर की दूरी पर जूहू बीच के आस-पास वेश्यावृत्ति का व्यापार होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई सेक्स वर्कर्स और दलाल सड़कों पर खड़े रहते हैं। ऐसे में शाहिद का अब इस इलाके में अपने परिवार के साथ रहना काफी मुश्किल हो गया है। 

इन्हीं सब परेशानी को देखते हुए शाहिद और मीरा ने घर बदलने का फैसला ले लिया है। बता दें कि शाहिद ने यह अपार्टमेंट साल 2014 में खरीदा था। उस वक्त वह बैचलर थे। खबर है कि अब शाहिद और मीरा ब्रांदा के एक नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। हाल ही में शाहिद कपूर फिल्म 'पद्मावत' में नजर आए थे। कई विवादों के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छा बिजनस किया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!