
जानकारी के अनुसार कोलारस विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन आज दोपहर के समय ग्राम सिंघाखेडी, थाना बदरवास, विधानसभा कोलारस में पोलिंग एजेंटों से मिलने के लिए जा रहे थे उसी समय उनके वाहन का रास्ता शिवपाल यादव एवं नेपाल यादव ने रोक लिया। देवेन्द्र जैन ने शिकायत की है कि दोनों आरोपी शराब के लिए पैसों की मांग कर रहे थे।
भाजपा प्रत्याशी ने जब दोनों की मांग पूरी नहीं की तो उन्होंने देवेन्द्र जैन की गाड़ी पर पथराव किया गया। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन द्वारा बदरवास थाना आकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।