2018 शनि की चाल: सयाने और समझदार इस तरह से करें प्लानिंग | JYOTISH

Bhopal Samachar
जो सयाने और समझदार होते है, वो ग्रहों की गति के अनुसार स्वयं को अपडेट रखते है, शनि ग्रह का वक्री मार्गी होना जातक के कर्म बहुत प्रभाव डालता है। कई बार हमे लगता है की हमारे काम मे कोई दिक्कत नही। हमारा काम आराम से हो जायेगा। लेकिन शनि के वक्री होते ही काम मे देरी होने लगती है, साथ ही काम मे दिक्कतों का आगमन भी हो जाता है। इसीलिये कोई भी कार्य प्रारम्भ समाप्त करने से पहले शनि की गति भ्रमण का ध्यान अवश्य रखें ताकि आप अपने कार्य और शनि के भ्रमण मे तालमेल बिठाकर अच्छा लाभ कमा सकें। यदि आप ऐसा करते है तो अपने कार्य मे आने वाली उथलपुथल को समझकर उसमे आने वाली समस्या को सुलझा सकते है।

वर्ष 2018 मे शनि का भ्रमण
साल 2018 में धनु राशि में स्थित होगा और यह पूरे वर्ष इसी राशि में उपस्थित रहेगा। हालाँकि 18 अप्रैल 2018 (बुधवार) को प्रातः 7:10 बजे शनि धनु राशि में ही वक्री होगा और 06 सितंबर 2018 (गुरुवार) को सायं 05:02 बजे इसी राशि में ही मार्गी होगा। शनि वक्री की अवधि कुल 142 दिनों की रहेगी। आइए जानते हैं शनि गोचर 2018 का प्रभाव 12 राशियों पर किस तरह पड़ेगा।

मेष-इस राशि वालो के लिये लाभ और कर्म का स्वामी होता है, इसिलिए इस राशि वालों को अपने महत्वपूर्ण कार्य 18 अप्रेल के पहले प्राथमिकता से पूर्ण कर लेना चाहिये, राज्य सरकार से जुड़ा कोई कार्य हो तो विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, वरना आपका काम सितम्बर के  बाद ही होगा।
वृषभ-इस राशि वालो के लिये 18 अप्रेल के बाद शुभ समय प्रारंभ होगा, लम्बित कार्य प्रारम्भ हो सकते है जो सितम्बर तक चलेंगे, आपको अप्रेल से सितम्बर की समयावधि के बीच अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिये विशेष रूप से सक्रिय रहकर कार्य करना चाहिये।
मिथुन-इस राशि वालों की परिवार मे मांगलिक कार्य साझीदारी से जुड़े कार्य कोई व्यापारिक डील अप्रेल के पहले ही कर लेना चाहिये,इस समय आपका भाग्य आपका साथ देगा।
कर्क-इस राशि वालो को 18 अप्रेल के पहले शिक्षा,संतान से जुड़े सभी कार्य ,महत्वपूर्ण निर्णयों को ले लेना चाहिये,जटिल कार्यो मे भी अप्रेल से पहले अच्छी सफलता मिल सकती है।
सिंह-इस राशि के लिये आर्थिक महत्व से जुड़े सभी कार्य अप्रेल के बाद होना प्रारंभ हो जायेंगे,अप्रेल से सितम्बर के बीच आर्थिक महत्व के सारे कार्य तेजी से पूर्ण करें।
कन्या-इस राशि के लिये कर्मक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं मे अप्रेल के बाद विशेष राहत मिलेगी,कामों
मे गति आयेगी,सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।

तुला-इस राशि वालो को अप्रैल के बाद आर्थिक क्षेत्र मे विशेष सफलता मिलेगी,संचित धन प्रॉपर्टी के विशेष योग।
वृश्चिक-इस राशि के लिये आर्थिक महत्व प्रॉपर्टी के सभी कार्य तथा अन्य महत्व के सभी कार्य अप्रेल से पूर्ण कर लेना चाहिये,बाद मे आपको इन कार्यों मे बाधा आ सकती है।
धनु-साडेसाति के मध्यकाल मे चल रहे इन राशि वालो को अप्रेल के बाद विशेष राहत मिल सकती है,समस्याओं मे कमी आयेगी,भागदौड़ कम होगी,अच्छे समाचार मिलेंगे।
मकर-साडेसाति के प्रथम ढैया मे चल रहे इन राशि वालों को अप्रैल के बाद विशेष राहत प्राप्ति का योग,आर्थिक कार्यों मे सफलता सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।
कुम्भ-शनि की मूल त्रिकोण राशि कुम्भ वालों को अपने स्वयं के लाभ से जुड़े सारे कार्य अप्रेल से पहले कर लेना चाहिये,इसके पश्चात आपको इन कार्यों मे सामान्य दिक्कतों का योग रहेगा।
मीन-इस राशि वालो के लिये समय ठीक ही है,आर्थिक महत्व
के भाग्यवर्धक कार्य अप्रेल से सितम्बर के बीच पूर्ण करले।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!