पॉर्न फिल्म के दर्शकों में महिलाओं की संख्या बढ़ी: रिपोर्ट | WORLD NEWS

Updesh Awasthee
पॉर्न इंडस्ट्री से आ रही एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दुनिया भर में उनके दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें महिला दर्शकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। साउथ अफ्रीका और सऊदी अरब की महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है जबकि आस्ट्रेलिया और चीन में महिलाओं की संख्या घट गई है। यदि भारत की बात करें तो यहां भी बढ़ौत्तरी हुई है। यहां महिलाएं पॉर्न वीडियो में ओरल और पुरुषों के गुप्तांग से जुड़े वीडियो ज्यादा देखतीं हैं। इसके अलावा वो गर्भावस्था के दौरान यौन संबंध कैसे बनाएं, यह जानने की भी कोशिश करतीं हैं। 

पॉर्नग्राफी वेबसाइट पॉर्न हब के मुताबिक, हालिया में की गई सबसे ज्यादा सर्च (करीब 24.7 बिलियन) में से 'पॉर्न फॉर वुमेन' सर्च किया गया। पिछले साल की तुलना में इस साल महिला यूजर्स की संख्या में करीब 359 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि सामान्य तौर पर लोगों की कुल संख्या में 1400 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका और सऊदी अरब में बेतहाशा वृद्धि
पॉर्नहब की प्रतिद्वंद्वी वेबसाइट हैमस्टर ने भी महिला यूजर्स की संख्या में 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। व्यूवरशिप में भारी बढ़ोत्तरी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका में भी महिला यूजर्स की संख्या में 23 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ सऊदी अरब में भी फीमेल व्यूवरशिप में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। यही नहीं, सऊदी अरब की महिलाओं की व्यूवरशिप कुल व्यूवरशिप का 26 प्रतिशत है।

चीन और ऑस्ट्रेलियाई में कमी आई
जहां अरब और अफ्रीका के देशों की महिलाओं की पॉर्न देखने में दिलचस्पी बढ़ी है, वहीं चीनी और ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं इसमें पीछे हैं। चीनी और ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं की व्यूवरशिप में 28 प्रतिशत और 17 प्रतिशत (क्रमश:) की गिरावट देखने को मिली है।

भारत मेंं भी हुई बढ़ोत्तरी 
भारत की बात करें तो यहां फीमेल व्यूवरशिप में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। एक सर्वे में खुलासा हुआ था कि महिलाओं ने ऐसी फिल्में भी सर्च की हैं जिसमें पुरुष उनके साथ ओरल यौन संबंध बना रहे हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा 'कपल मेकिंग आउट' की वर्ड से पॉर्न सर्च करती हैं। इसके अलावा महिलाएं पुरुषों के गुप्तांग से संबंधित सर्च भी करती हैं। इसके अलावा महिलाएं प्रेग्नेंसी पॉर्न देखना भी पसंद कर रही हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!