मंगल का राशि परिवर्तन: उथल पुथल मचाएगा, आप भी अछूते नहीं रहेंगे | JYOTISH

Updesh Awasthee
भूमिपुत्र, पृथ्वीपुत्र, आकाशमंडल के सेनापति मंगल महाराज वृश्चिक जो मंगल की स्वराशि में 16 जनवरी से पधार रहे हैं। पिछले डेढ़ माह से वे गुरु ग्रह के साथ शुक्र की मूल त्रिकोण राशि तुला में विद्यमान थे। मंगल महाराज युद्ध, शस्त्र, सेना, पुलिस, अग्नि, ज्वालामुखी के कारक हैं, उनके उदय होने से विश्व स्तर पर मौसम, व्यापार तथा सभी 12 राशियों को क्या परिणाम मिलने वाले है। मंगल के वृश्चिक राशि में आते ही पुराने शत्रु जैसे ईरान अमेरिका, अमेरिका उत्तर कोरिया, भारत पाकिस्तान, इसराइल फिलिस्तीन में फ़िर भौंहे तन जायेंगी। जबरदस्त हमले भी हो सकते है, उत्तर कोरिया और जापान में फ़िर तनातनी हो जायगी।

इस बार उत्तर कोरिया अवश्य कुछ खतरनाक कार्य करेगा। 31 जनवरी का चंद्रग्रहण और मंगल का वृश्चिक में आना विश्व के लिये ठीक नही। दक्षिण पूर्वी देश इंडोनेशिया, फिलिपीन्स तथा आस्ट्रेलिया के आसपास ज्वालामुखी फटने के योग। भूमि,प्रॉपर्टी के कामकाज में तेजी का योग।
सेना और पुलिस आतंकियों को सबक सिखायेंगी। प्रशासन सख्त होगा,पुराने अपराधियों को बिलो से बाहर निकाला जायेगा। मसालों के कामकाज गुड़, शक्कर में नरमी आयेगी। शेयर मार्केट में पॉवर सेक्टर के शेयरों की हालत सुधरेगी। ठंड में कमी आयेगी।

विभिन्न राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव
मेष-जोखिम पूर्ण और दुस्साहसी कार्यों में मन लगेगा,सफलता मिलेगी।
वृषभ -परिवार,व्यापार आदि में सफलता का योग,नौकरी कामकाज में सफलता प्राप्ति का योग।
मिथुन-रोग,ऋण,शत्रु का नाश होगा,विवादित प्रकरणों में सफलता प्राप्ति का योग।शुभ समय का लाभ लें।
कर्क-अति शुभ समय,शिक्षा मान सम्मान में वृद्धि का योग,कर्मक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी,शिक्षा,संतान तथा महत्वपूर्ण निर्णयों से लाभ प्राप्ति का योग।
सिंह-शानदार समय,भूमि भवन वाहन,समाज आदि से लाभ व भाग्यवृद्धि का योग,शुभ समय का लाभ ले।
कन्या-पराक्रम वृद्धि का योग,भाई बहनों से सहयोग मिलेगा,सेना,पुलिस,विधुतमंडल,अग्नि आदि साहसिक क्षेत्र मे कार्य करने वालों को खास सफलता का योग।

तुला-व्यापार,परिवार मे धन वृद्धि का योग,भूमि,भवन,सम्पत्ति के कार्यों मे सफलता के योग।
वृश्चिक-मान सम्मान प्रतिष्ठा वृद्धि का योग,स्वास्थय मे सुधार होगा,शत्रु पस्त होंगे,आर्थिक कार्यों मे सफलता,नौकरी रोजगार मे अधिकार वृद्धि का योग।
धनु-शिक्षा,संतान,मित्रवर्ग से जुड़े कार्यों मे यात्रा आदि का योग,अग्नि,विधुत,शस्त्र से सावधानी रखें,क्रोध मे संयम रखें।
मकर-भूमि,सम्पत्ति से जुड़े साहसपूर्ण कार्यों मे सफलता प्राप्ति के योग,आर्थिक कार्यों मे सफलता प्राप्त होगी।
कुम्भ-कर्मक्षेत्र मे मान सम्मान मे उन्नति का योग,अधिकार वृद्धि होगी,राज्य से अधिकार मिलेगा,शुभ समय का लाभ लें।
मीन-भूमि सम्पत्ति धन आगमन से जुड़े कार्यों मे खास सफलता मिलने के योग,रुके हुए कार्य तेजी से पूर्ण करें,भाग्य से मदद मिलेगी।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!