मकर संक्रांति: सूर्य का परिवर्तन आपकी राशि को कितना प्रभावित करेगा, यहां पढ़ें | JYOTISH

Updesh Awasthee
देवताओं का सूर्योदय, सूर्य का अपने पुत्र शनि की राशियों में भ्रमण, सूर्य का उत्तर दिशा की ओर मुड़ना या उत्तरायण होना इतनी सारी खास बाते ही मकर संक्रांति को खास बनाती है। सूर्य का कर्क राशि से मकर राशि की ओर भ्रमण देवताओं की रात्रि ओर मकर से कर्क की ओर भ्रमण दिन होता है। जब सूर्य मकर राशि में होते है तब पूरे माह देवताओं का ब्रम्हा मुहूर्त होता है, ब्रम्हा मुहूर्त पूजन के लिये श्रेष्ठ होता है। यदि ये देवताओं का ब्रम्हा मुहूर्त हो उस समय कोई उनकी ही पूजा करे तो सबसे श्रेष्ठ फल तुरंत देवता आपको प्रदान करते हैं। इसीलीये मकर राशि का सूर्य पूजन पाठ तथा दान धर्म के लिये सबसे श्रेष्ठ माना गया है।

शनि की राशि में सूर्य का आना
शनि ग्रह जड़ तत्व का कारक होते है, हमारी समस्त दुनिया जड़ है। शनि की राशि में सूर्य का प्रवेश अर्थात जड़ तत्व में चेतन का समावेश इस दो माह ज्ञान, शिक्षा, तप आदि के लिये सबसे श्रेष्ठ होता है। इस समयावधि में किये गये जप तप तुरंत फल देते है, मंत्र, स्त्रोत या किसी भी प्रकार की सिद्धि के लिये ये समय सर्वश्रेष्ठ है, पवित्र नदियों के जल आदि में स्नान आदि के शुभ समय।

सभी राशियों के लिये
मेष-इस राशि के लिये सूर्य राज्य,प्रतियोगी परीक्षा में चयन,मान सम्मान की प्राप्ति करायेगा।
वृषभ-भाग्य स्थान में सूर्य की स्थिति सामाजिक कार्यों में मान सम्मान, राज्यकृपा, कुल में शुभ कार्यों का योग।
मिथुन-नेत्रों की सुरक्षा पर ध्यान दें,राज्य से विवाद आदि से बचें,शुभ कार्यों को कूछ समय बाद करें।

कर्क-आर्थिक कार्यों में सफलता प्राप्ति का योग,मान प्रतिष्ठा वृद्धि का योग,परिवार व्यापार में अहंकार से बचें।
सिंह-रोग,ऋण शत्रु नष्ट होंगे,किसी विवाद में विजय प्राप्ति का योग,शुभ समय का लाभ लें
कन्या-खानपान में सावधानी बरतें,राजकीय विवाद में सफलता प्राप्ति का योग।

तुला-राजकीय विवाद में शांति बनाकर रखे,आर्थिक विवाद में सफलता प्राप्ति का योग।
वृश्चिक-पराक्रम वृद्धि उत्साह का वातावरण बनेगा,लम्बी दूरी की यात्राओं का योग।
धनु-राज्य से धन आगमन का योग,आर्थिक क्षेत्र में भाग्य से विशेष सफलता प्राप्ति का योग।

मकर-मान सम्मान वृद्धि का योग,गूढ़ और जटिल कार्यों में खास सफलता प्राप्ति का योग।
कुम्भ-अहंकार आदि से बचें,शासकीय विवादों से दूरी बनाकर रखें।
मीन-रोग,ऋण,शत्रु से लाभ प्राप्ति का योग,विवादित कार्यों से लाभ प्राप्ति का योग।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!