गर्भवती महिलाओं से डांस कराता है यह डॉक्टर, वीडियो देखें | HEALTH

मां बनना इस दुनिया का सबसे सुखद एहसास होता है। ऐसे में लेबर पेन से पहले किसी महिला के DANCE की बात सामने आए तो सबको हैरानी होगी। मगर BRAZIL में ऐसे ही एक DOCTOR हैं, जो LABOR PAIN से राहत दिलाने के लिए नाचने को बेहद असरदार मानते हैं। डॉक्टर फर्नांडो गिडीज इससे जुड़े VIDEO इंस्टाग्राम और दूसरी सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करते रहते हैं। जिसमें वो गर्भवती महिलाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ जाते हैं। उनके मुताबिक इस तरह नाचने से लेबर पेन को कम करने में मदद मिलती है।

क्योंकि बच्चा पैदा होने के दौरान महिला को काफी दर्द होता है, ऐसे में इस डॉक्टर की ये तकनीक दर्द कम करने में काम आ सकती है। खुद कई डॉक्टर्स का भी ऐसा ही मानना है कि मां के नाचने की वजह से बच्चा भी हरकत में आता है और उसे बाहर निकलने में आसानी होती है।

नाचने से मां के जरूरी अंगों पर बच्चे द्वारा पड़ने वाला दबाव कम होता है। पिछले साल अगस्त में गर्भवती महिला के साथ डॉक्टर फर्नांडो का नाचते हुए वीडियो वायरल होने के बाद वो रातों-रात स्टार बन गए। इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद अब तक 242,000 बार देखा जा चुका है। इसके बाद से ही डॉक्टर फर्नांडो को हर कोई 'डांसिंग डॉक्टर' बुला रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !