FACEBOOK पर लड़की बनकर प्यार में फंसाता था, इसलिए हुई हत्या | CRIME NEWS

नई दिल्ली। चेन्नई में एक पुलिस कर्मचारी ने युवक की हत्या कर दी। दरअसल, पुलिसवाला फेसबुक पर एक लड़की से प्यार करता था। वो फेसबुक वाली लड़की के प्यार में दीवानगी की हद तक पागल हो गया था लेकिन जब उसे पता चला कि एक युवक लड़की बनकर उसके साथ चैट करता है तो वो आगबबूला हो गया। उसने लड़की बनकर फेसबुक पर प्यार करने वाले युवक की हत्या कर डाली। इस हत्याकांड में उसके 3 दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। 

पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी कांस्टेबल कन्नन कुमार वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। हालांकि हत्या में उसका साथ देने वाले उसके तीनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी कन्नन कुमार की तलाश शुरू कर दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, 32 साल का कांस्टेबल कन्नन कुमार कुछ समय से फेसबुक पर दोस्त बनी एक लड़की से प्रेम की पींगे बढ़ा रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक एस अय्यानार ने एक लड़की के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाई हुई थी और उसी आईडी से वह आरोपी कांस्टेबल से बातें किया करता था। 

कांस्टेबल कन्नन कुमार फेसबुक पर दोस्त बनी लड़की के प्रेम में पड़ गया। उसने अपनी फेसबुक लवर से सच में मिलने का फैसला किया और 10 दिन की छुट्टी ले ली। जब वह फेसबुक लवर से मिलने पहुंचा तो उसे पता चला कि वास्तव में फेसबुक पर उससे प्रेमभरी बातें करने वाली कोई लड़की नहीं बल्कि एक लड़का था। 

सच्चाई पता चलने के बाद वह बहुत निराश हुआ और खुदकुशी की कोशिश भी की। फिर उसने लड़की बनकर उसे धोखा देने वाले व्यक्ति को दंडित करने का मन बनाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !