कर्मचारियों का आंदोलन 3 माह के लिए स्थगित | MP EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य मंत्रालय पर आज कर्मचारियों की एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया जिसमें आंदोलन (MOVEMENT) में एकजुटता दिखाने एवं सक्रिय भूमिका निभाने हेतु कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारी नेताओं ने सभा में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को CM SHIVRAJ SINGH से हुई चर्चा एवं मांगों पर बनी सहमती की जानकारी दी तथा कहा कि अभी हमने तीन माह के लिये आंदोलन स्थगित किया है। 

यदि इस अवधि में मांगों की पूर्तिै नही की गई तो फिर चारों संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जायेंगी। कर्मचारियों की सभा को कर्मचारी नेता सुधीर नायक, सुभाष वर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, मनोज बाजपेयी, विजय रघुवंशी, राजकुमार पटेल,अनिल तिवारी, आलोक वर्मा प्रदीप सेन, सतीष शर्मा आदि ने संबोधित किया। सभा में मंत्रालय सतपुडा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित हुए। 

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे
कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर की जाए
रमेशचंद्र अग्रवाल कमेटी की 23 अनुशंसाओं को लागू किया जाए
पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए
सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल की जाए
मंत्रालयीन आवासीय प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन किया जाए
सचिवालय भत्ते का रिवीजन किया जाए
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो को प्रोफेशनल टैक्स की परिधि से बाहर किया जाए
भृत्य और जमादार का पदनाम परिवर्तित कर कार्यालय सहायक किया जाए
अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को सरल किया जाए
वृत्तिकर समाप्त किया जाए
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!