चोर का पीछा कर ही पुलिस टीम का एक्सीडेंट, TI समेत 7 घायल | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। बाइक चोर का पीछा कर रही आष्टा पुलिस टीम का शाजपुर जिले में एक्सीडेंट हो गया। टीआई बीडी वीरा समेत 5 पुलिसकर्मी टीम में शामिल थे। पुलिस का वाहन सामने से आ रही एक कार से सीधा जा टकराया। इस एक्सीडेंट में जहां पुलिस टीम में शामिल सभी 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए वहीं कार में सवार 2 यात्री भी घायल हो गए। पुलिस को आता देख चोर बाइक छोड़कर भाग गया। घायल पुलिस कर्मियों में आष्टा टीआई बीड़ी बीरा, महेश, जगदीश ड्राइवर, रामसिंह और लोकेश हेड कांस्टेबल, शामिल हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आष्टा से एक बाइक चोरी हुई थी। बाइक में जीपीएस लगा था। आष्टा पुलिस को शुजालपुर अकोदिया की लोकेशन मिली। चोर को पकड़ने आष्टा से टीआई एक टीम बनाकर रवाना हुए। शुजालपुर पहुंचकर एक पुलिसकर्मी को साथ लिया और अकोदिया की ओर रवाना हुए। 

पुलिस चोर का पीछा कर रही थी तभी मोहम्मदखेड़ा ग्राम के पास सामने से आ रही एक कार से पुलिस वाहन टकरा गया। इसमें सवार सभी 5 कर्मी घायल हो गए, घायलों में से एक हालत गम्भीर बताई जा रही है। इस हादसे में कार में सवार 2 लोग भी घायल हुए हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!