भाजपा पे फिल्म बनाओ तो नाम होगा 'लाई हार्ड': राहुल गांधी | national news

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (AICC PRESIDENT RAHUL GANDHI) ने शनिवार को भाजपा पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि यदि BJP कोई फिल्म बनाए तो उसका नाम होगा 'LIE HARD'। इसका हिंदी अर्थ हुआ 'पक्का झूठ'। बता दें कि गुजरात चुनाव के नतीजे के दिन राहुल गांधी फिल्म देख रहे थे। BJP ने इसे भी मुद्दा बना दिया था। याद दिला दें कि अमेरिका की एक लोकप्रिय एक्शन फिल्म है जिसका नाम है 'डाइ हार्ड'। 

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ही भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा था कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसकी नींव झूठ पर आधारित है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यदि भाजपा कोई फिल्म बनानी होती तो उसका नाम 'लाई हार्ड' होता। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यू) की पहली बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें उन्होंने भाजपा की कड़ी आलोचना की थी। 

राहुल ने कहा कि भाजपा की पूरी नींव झूठ पर आधारित है। भाजपा की पूरी बनावट झूठ से ही है। उनका मॉडल झूठ बोलना, झूठ फैलाना और जब तक लोगों को विश्वास नहीं हो जाए, उस झूठ को लगातार दोहाराना है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!