कांग्रेस बताए, उस डिनर पार्टी की जरूरत क्या थी: अरुण जेटली | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर / MANI SHANKAR AIYAR के यहां हुई डिनर पार्टी अब बड़ा विवाद / CONTROVERSY बन गई है। निश्चित रूप से यह मामला अब गुजरात चुनाव / GUJARAT ELECTION ही नहीं कांग्रेस की विश्वस्नीयता को भी प्रभावित करेगा। बता दें कि मणिशंकर की डिनर पार्टी / DINNER PARTY में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और उच्चायुक्त के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे। वित्त मंत्री अरुण जेटली / ARUN JAITLEY ने कहा कि यह काफी हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस / AICC के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्र नीति से अलग जाकर यह बैठक की और उन्हें देश को समझाना चाहिए कि इसकी क्या जरूरत थी। जेटली ने इस दौरान शर्म-अल-शेख का भी जिक्र किया। बता दें कि हाल ही में मनमोहन सिंह ने इस मसले को लेकर नरेंद्र मोदी पर काफी गंभीर हमला किया है। 

जेटली ने कहा, 'दोनों देशों के डीजीएमओ की बैठकें होती हैं और हमारे कूटनीतिक रिश्ते भी हैं, लेकिन यह स्पष्ट राष्ट्र नीति है कि जब तक पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद खत्म नहीं होगा, उच्च स्तर पर बातचीत नहीं होगी। हालांकि मणिशंकर अय्यर जैसे लोगों ने कभी इस राष्ट्र नीति को नहीं माना। वह कहते हैं कि आतंकवाद के साथ बातचीत भी जारी रहेगी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेताओं का अय्यर का न्योता स्वीकार करना और इस बैठक में शामिल होना गलती है।

उन्होंने मोदी से माफी की मांग पर हैरानी जताते हुए कहा कि क्षमा तो उन्हें मांगनी चाहिए जिन्होंने राष्ट्रीय नीति का उल्लंघन किया है। कांग्रेस पार्टी को देश को समझाना चाहिए कि इस बैठक की जरूरत क्या थी। उन्होंने यह भी कहा पूर्व प्रधानमंत्री को किसी के साथ बैठक के लिए पूछने की जरूरत नहीं है, लेकिन क्या इस तरह की संवेदनशील बैठक की जानकारी विदेश मंत्रालय को नहीं दी जानी चाहिए? 

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और उच्चायुक्त के साथ डिनर मीटिंग को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि गुजरात में हार को देखकर मोदी बौखला गए हैं और झूठ फैला रहे हैं। पूर्व पीएम ने बैठक के दौरान गुजरात पर चर्चा से साफ तौर पर इनकार किया है। 

पीएम मोदी के आरोपों से खुद को दुखी बताते हुए पूर्व पीएम ने कहा, 'मणिशंकर अय्यर के द्वारा आयोजित डिनर में मैंने किसी के साथ गुजरात चुनाव पर चर्चा नहीं की। यह मुद्दा किसी दूसरे के द्वारा भी नहीं उठाया गया। चर्चा भारत-पाकिस्तान रिश्तों तक सीमित थी।' उन्होंने पीएम मोदी से माफी की मांग करते हुए उम्मीद जताई कि वह गंभीरता दिखाएंगे। मनमोहन सिंह ने बैठक में शामिल लोगों के नाम भी बताए हैं। इस सूची में कुल 19 लोगों के नाम हैं। 

कल इंकार क्यों किया था
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को यूटर्न लेते हुए स्वीकार किया कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त और अन्य लोगों के साथ मणिशंकर अय्यर के घर बैठक हुई थी। पार्टी ने रविवार को ऐसी किसी मीटिंग की बात से इनकार किया था। 24 घंटों के भीतर अपनी बात से पलटते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा कि अय्यर के घर पर डिनर मीटिंग हुई थी, लेकिन क्या अब इसके लिए भी सरकार और एजेंसियों से परमिशन लेनी होगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!