रेलवे इंजीनियर पीडी पुष्कर रिश्वत लेते गिरफ्तार | mp news

Updesh Awasthee
भोपाल। सीबीआई ने शुजालपुर में पदस्थ रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीडी पुष्कर (P.D. Pushkar) को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुष्कर यह रिश्वत उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बनाए जाने वाले नाला और रिटेनिंग वॉल के निर्माण में अड़चन पैदा नहीं करने के बदले में ले रहे थे। यह कार्रवाई सीबीआई की भोपाल यूनिट ने की है।

सीबीआई के मुताबिक उज्जैन निवासी रेलवे ठेकेदार निजामुद्दीन देहल्वी ने मंगलवार को शिकायत की थी कि उन्हें उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर आठ से लगे नाले और रिटेनिंग वॉल के निर्माण का ठेका मिला है। इस काम में वेस्टर्न रेलवे के शुजालपुर में पदस्थ सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीडी पुष्कर अड़चन न डालने के बदले में दस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

निजामुद्दीन ने यह भी बताया कि उन्होंने पीर अमरोद से बेरछा तक रिटेनिंग वॉल बनाई थी। इसका भुगतान हो चुका है। इन दोनों मामलों के लिए पुष्कर रिश्वत मांग रहे हैं। देहल्वी की शिकायत पर सीबीआई भोपाल यूनिट ने पुष्कर को मंगलवार रात शुजालपुर से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!