पत्नी से GIFT में मिले MOBILE ने DOCTOR पति की गंदी करतूत का खुलासा किया | crime news

मुंबई। शहर के नामी अस्पताल में गायनाकोलॉजिस्ट डॉक्टर को उसकी पत्नी द्वारा गिफ्ट किए गए मोबाइल ने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मोबाइल में छुपे हुए एक एप ने उसकी सारी गंदी करतूतें उसकी पत्नी तक पहुंचा। इसी के साथ खुलासा हुआ कि डॉक्टर ने हाल ही में अपनी साथी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया है। डॉक्टर इसे आम बात समझकर भूल गया था कि तभी पुलिस पहुंच गई और पत्नी की सक्रियता के कारण बलात्कार का आरोपी डॉक्टर अब जेल में है। 

दरअसल मुंबई की एक महिला ने अपने डॉक्टर पति की चरित्र हीनता से परेशान थी। पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक नया तकनीक खोजा। उसने अपने पति को नया मोबाइल गिफ्ट कर दिया, जिसमें एक ऐसा ऐप डाउनलोड करा दिया, जिससे पति के मोबाइल की सारी बातचीत और व्हाट्स ऐप व मैसेज पत्नी के मोबाइल और उसके मेल पर पहुंचने लगे। उसी डिवाइस से एक दिन डॉक्टर की पत्नी को पता चला कि उसके पति ने अपने साथ काम करने वाली महिला डॉक्टर से रेप किया है।

एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक रेप का आरोपी अजय राजमन सिंह पर आईपीसी की धारा 376 के साथ 506 (2) और 120 (ब) के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना 20 अक्तूबर 2017 की है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील का रहने वाले आरोपी अजय सिंह की लगभग पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। वह एक बच्चे का पिता है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां पुलिस को तीन बार रिमांड दी गई और उसके बाद उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नशे की हालत में महिला संग किया रेप
आरोपी डॉ. अजय सिंह माहिम स्थित एक नामी अस्पताल में गायनाकोलॉजिस्ट है। यहीं एक अन्य महिला डॉक्टर रूबी (बदला हुआ नाम) से अप्रैल 2017 में उसकी मुलाकात हुई। मुलाकात कुछ ही दिनों में फ्रेंडशिप में बदल गई। घटना के दिन अजय ने रूबी को सीएसटी स्थित गोकुल रेस्टोरेंट एंड बार में बुलाया, जहां दोनों ने ड्रिंक की और फिर वे टैक्सी से मरीन ड्राइव गए, जहां अल्कोहल के कारण रूबी की तबियत खराब होने लगी। इसके बाद अजय रूबी को डॉक्टर्स क्वार्टर में ले गया। वहां जाकर वह रूबी से उसी के कमरे में सोने की जिद करने लगा, नशे में होने के कारण रूबी ने उसे कमरे के हॉल में सोने की मंजूरी दे दी। कुछ देर बाद ही अजय जबरन रूबी के बेडरूम में गया और उसके साथ रेप किया। नशे के कारण रूबी उसका अधिक विरोध नहीं कर सकी।

ऐसा सामने आया डॉक्टर का गुनाह
दूसरे दिन रूबी की नींद खुली तो उसके शरीर से कपड़े नदारद थे और अजय सिंह वहां से जा चुका था। उसे अजय की करतूत समझने में देर नहीं लगी। उसने अजय को फोन किया, मगर अजय ने उससे कहा, 'जो होना था हुआ अब तू घर जा।' अजय और रूबी के बीच हुई बातचीत अजय की वाइफ ने सुनी और उसने रूबी की मदद के लिए फोन किया था। इसके बाद रूबी ने सारी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। फिर दोनों ने पहले इसकी एफआईआर ठाणे लोहमार्ग पुलिस स्टेशन में कराई, बाद में उसे एमआईडीसी पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस को छानबीन में यह भी पता चला कि कुछ अन्य डॉक्टर महिलाओं से भी अजय के संबंध है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !