गंदे धंधे के आरोप में दो एक्ट्रेस गिरफ्तार | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
दराबाद/मुंबई। पुलिस ने रविवार को हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्स की दो फाइव स्टार होटल ताज डेक्कन और ताज बंजारा से चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि यहां से मुंबई की दो एक्ट्रेस को छुड़ाया गया है। ये एक्ट्रेस तेलुगु फिल्मों की रिचा सक्सेना (24) और बांग्ला टीवी एक्ट्रेस शुभ्रा चटर्जी (20) हैं। 

डीसीपी पी राधाकृष्ण राव के मुताबिक, रविवार सुबह दोनों होटलों में एक साथ छापे मारे गए। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बॉलीवुड में तेलुगु और तमिल फिल्मों के कास्टिंग डायरेक्टर मोनीष कड़किया और एक दलाल डी वेंकट राव हैं। ये दोनों अलग-अलग होटलों में एक-एक एक्ट्रेस के साथ ग्राहकों को फंसाने का काम कर रहे थे। 

पुलिस को आरोपियों के पास से 50 हजार रुपए कैश के अलावा 6 कंडोम के पैकेट, तीन मोबाइल फोन और एक कार भी मिली है। रिचा गुजरात में हिम्मतनगर की रहने वाली है और शुभ्रा बंगाल में नॉर्थ 24 परगना की है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!