भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बटेंगे 25 हजार पद | MP NEWS

भोपाल। पिछले दिनों भाजपा में थांकबंद पद बांटे गए थे। करीब 2 माह तक पदाधिकारियों की सूचियां जारी होती रहीं। समाज का ऐसा कोई वर्ग और ऐसा कोई काम शेष नहीं रह गया था जिसके लिए भाजपा में कोई प्रकोष्ठ ना बन गया हो। अब कांग्रेस भी कुछ ऐसा ही करने जा रही है। 25 हजार पदों की गुंजाइश निकाल ली गई है। प्रदेश स्तर तक के लिए मोहल्ले स्तर तक पदों का बंटवारा होगा। चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस का हर सक्रिय कार्यकर्ता पदाधिकारी होगा। नियुक्तियां दिसम्बर से शुरू हो जाएंगी। 

मप्र कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी जिलों में सेक्टर और मंडलम का गठन कर लिया है। सेक्टर और मंडलम का दर्जा संगठन में ब्लॉक के बाद होगा। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया प्रदेश में 6400 सेक्टर और 2400 मंडलम बना लिए गए हैं। इसकी कार्यकारिणी जल्द ही बन जाएगी। इसमें ब्लॉक की तरह ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी की नियुक्ति की जाना है। जिसमें करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं को पद दिए जाने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस में संगठन के स्तर को बढ़ाने के पीछे मिशन 2018 से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

कांग्रेस का संगठन मैदानी स्तर पर कमजोर माना जाता है। संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने के लिए सेक्टर और मंडलम का गठन किया गया है। यह सब कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के निर्देश पर किया जा रहा है।

ऐसा बना सेटअप
ब्लॉक और बूथ के बीच में कांग्रेस ने सेक्टर और मंडलम का गठन किया है। कांग्रेस संगठन में करीब 80 बूथ का एक ब्लॉक बना हुआ था। अब करीब 27 बूथ का एक मंडलम बनाया गया है, जबकि करीब 9 बूथ का एक सेक्टर बनाया गया है। इस हिसाब से एक मंडलम में तीन सेक्टर रहेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!