शिक्षाकर्मी आंदोलन: 20 हजार गिरफ्तार, महिलाओ ने संभाला मोर्चा | EMPLOYEE NEWS

Bhopal Samachar
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी आंदोलन पूरी तरह से भड़क चुका है। सरकार की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रहीं हैं। राज्यभर से शिक्षाकर्मियों का रायपुरा आना जारी है। पुलिस ने 20 हजार शिक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया। लगभग सभी कर्मचारी नेता गिरफ्तार किए जा चुके हैं लेकिन विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहा। महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। खबर आ रही है कि पुलिस के पुरुष कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ धक्कामुक्की की। कहीं महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया तो कहीं महिलाओं के भड़क जाने पर पुलिस पीछे हट गई। 

छत्तीसगढ़ में पौने दो लाख शिक्षाकर्मियों की हड़ताल ने सरकार और प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। प्रदेश भर में 20 हजार से अधिक शिक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। खासतौर पर नेतृत्वकर्ता भी पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस ने अकेले राजधानी रायपुर से 2343 शिक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया है। शिक्षाकर्मियों की 20 नवंबर से चल रही हड़ताल 13 दिन बाद और उग्र हो गई। 

राजधानी में पहले से प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने 30 चेकपोस्ट बनाए थे लेकिन शिक्षाकर्मियों को रोकने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूटते नजर आए। 146 विकासखंडों से रायपुर में लगभग 50 हजार शिक्षाकर्मी जमा हुए थे। 

पुलिस ने आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षाकर्मियों के 6 नेताओं को शनिवार को ही उनके घर से उठा लिया था। गिरफ्तारी का ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। कुछ नेता फिलहाल अंडरग्राउंड हो गए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

शिक्षाकर्मियों को रोकने के लिए बनाए गए चेकपॉइंट

राजधानी में नेताओं की गिरफ्तारी के बाद महिला शिक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिला शिक्षाकर्मियों को संभालने के लिए बमुश्किल 200 महिला पुलिस कर्मी, कई जगह पुरुष पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को धक्का देकर गिरफ्तार किया। इस दौरान महिला शिक्षाकर्मियों से पुलिस अधिकारियों की कई बार हुई तीखी नोकझोंक। 

बताया जा रहा है कि सरकार शिक्षाकर्मियों की 9 में से 8 मांगों को मान सकती है। सबसे अहम संविलियन करने का मांग को लेकर शनिवार को ही मंत्री ने अपना रूख साफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि संविलियन नहीं किया जाएगा। इधर, आज अगर संविलियन पर कोई बात नहीं बनती है तो शिक्षाकर्मियों आंदोलन जारी रख सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!