दबंग आईएएस राधेश्याम जुलानिया का तबादला | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के दबंग आईएएस अफसर राधेश्याम जुलानिया का तबादला कर दिया गया है। जुलानिया को सीएम शिवराज सिंह के पसंदीदा अधिकारी कहा जाता है। वो अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग थे। अब उन्हे जल संसाधन एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भेजा गया है। यह वही चिकित्सा शिक्षा विभाग है जो व्यापमं घोटाले के समय खासा चर्चित रहा था। एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा था कि इस विभाग में जो भी व्यक्ति प्रमुख पद पर आता है, उसका हिस्सा अपने आप तय हो जाता है। 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रहते हुए राधेश्याम जुलानिया काफी सुर्खियों में रहे। उनके कई फैसलों का जनता ने समर्थन किया तो उनका विरोध भी एतिहासिक दर्ज किया गया। मप्र में शायद ही ऐसा कोई आईएएस अफसर हो जिसका इस स्तर तक विरोध हुआ। पंचायत सचिवों के साथ जुलानिया की जद्दोजहद तो सर्वविदित ही है। सरपंच एवं सचिवों ने कई दिनों तक जुलानिया के खिलाफ हड़ताल की थी। 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यकाल में जुलानिया ने कई अधिकारियों को भी अपने निशाने पर लिया। लगभग हर बड़ी मीटिंग में उन्होंने किसी ना किसी अधिकारी को सस्पेंड जरूर किया। हालात यह थे कि जिलों में बैठे कलेक्टर भी जुलानिया से घबराते थे। एक मामले में तो कलेकटर ने पुलिस बुलाकर अधिकारी को इसलिए अरेस्ट करवा दिया था क्योंकि जुलानिया नाराज थे। चंद रोज पहले ही राजगढ़ में जुलानिया ने भावांतर योजना का विरोध कर रहे किसान से कहा था कि किसानी छोड़कर मनरेगा में मजदूरी करो या फिर सरपंच का चुनाव लड़ लो। (ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए BHOPALSAMACHAR.COM)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!