फिर भारत की बेटी के सिर पर सजा MISS WORLD 2017 का ताज, मानुषी छिल्लर

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। प्रतियोगिता के निर्णायकों का पैमान भले ही कुछ भी रहा हो परंतु भारत के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि बेटियों को पैदा होते ही मार देने का इतिहास रचाने वाले हरियाणा राज्य की बेटी के सिर पर मिस वर्ल्ड 2017 का ताज सज गया है। उसने 118 देशों से आईं सुंदरियों को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। 17 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहराया गया है। हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड कंपटिशन जीता था। 

चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 के ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। 118 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए भारत की मानुषी ने ये खिताब अपने नाम किया। उन्हें साल 2016 में मिस वर्ल्ड रहीं प्यूर्टो रिको की स्टेफनी डेल वेले ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। बता दें कि 20 साल की मानुषी हरियाणा से हैं। वह एक मेडिकल स्टूडेंट हैं। अब वह वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की 67वीं विजेता बन चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर रही हैं मिस इंग्लैंड।

प्रतियोगिता में मिस इंडिया मानुषी से सवाल पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा तनख्वाह मिलनी चाहिए और क्यों। उनका जवाब था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।

बता दें कि 1966 तक किसी भी एशियाई महिला की मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं मिला था। 1966 में इस रिकॉर्ड को तोड़ा मेडिकल स्टूडेंट रीता फारिया ने। तीन दशक बाद ऐश्वर्या राय ने इतिहास रचा और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। ऐश्वर्या के बाद कई भारतीय सुंदरियों का नाम इस सूची में शामिल हुआ। इनमें प्रियंका चोपड़ा और डायना हेडन भी शामिल हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!