JHABUA में महिला का जुलूस निकाला: कंधे पर बैठा पति पीटता रहा, सब देखते रहे

झाबुआ। मप्र के आदिवासी जिले में महिला अत्याचार का मामला सामने आया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के कंधे पर बैठा है और जुलूस निकाला जा रहा है। कंधे पर बैठा हुआ व्यक्ति महिला को पीट रहा है और बाकी सब लोग ना केवल तमाशा देख रहे हैं, बल्कि महिला को बाध्य किया जा रहा है कि वो इस सजा को सहन करे। दरअसल, उसे यह सजा इसलिए दी गई क्योंकि संदेह है कि उसका किसी अन्य पुरुष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 

वीडियो झाबुआ जिले के खेड़ी गांव का है। महिला पर आरोप है कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के कारण उसके पति ने उसके लिए यह सजा मुकर्रर की। ग्रामीणों ने भी उसका समर्थन किया और महिला को जुलूस निकाला गया। उसे सरेआम प्रताड़त किया गया। बावजूद इसके डरी सहमी महिला ने इसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। वीडियो वायरल हो जाने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। 

सामजिक कार्यकर्ता रोली शिवहरे ने कहा है कि पूरे गांव के सामने महिला को पति ने जिस तरह से प्रताड़ित किया वो बेहद ही शर्मनाक है। समाज में सिर्फ महिलाओं के लिए ही प्रथाएं क्यों बनी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं ही प्रथाओं के नाम पर बलि चढ़ाई जाती हैं। पितृसत्तात्मक समाज महिलाओं को हमेशा दबाने की कोशिश करता है। समाज भी पति के साथ ही बराबर इस घटना में दोषी है। लोगों के मन में पुलिस प्रशासन का डर ही नहीं है। महिला को संरक्षण देना चाहिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!