
आरोपी का नाम अकाश यादव (18) है, जिसे पदरिया गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त 4 साल की लड़की और उसका 2 साल का भाई अपने घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों के माता-पिता कुछ काम से बाहर गए हुए थे और उनकी दादी घर का काम कर रही थी। कुछ देर बाद उसकी दादी ने ध्यान दिया कि उसकी पोती वहां नहीं है और पोता आकाश के दरवाजे से बंधा हुआ है। उसके बाद उसने उसका दरवाजा खटखटाया लेकिन उसके घर में उसकी पोती नहीं थी।
इसके बावजूद दादी का मन नहीं माना और वो लगातार आकाश के घर पर नजर बनाए हुए थी। कुछ देर के बाद उसकी पोती रोते हुए आती है और आकाश अपने घुटने के बल पर बैठा हुआ था। इसके बाद बच्ची ने अपने परिवार को बताया कि आकाश ने उसके ऊपर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में आकाश को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।