MPPSC जैन घोटाला: सपाक्स ने किया आंदोलन का ऐलान

Updesh Awasthee
भोपाल। सपाक्स युवा संगठन की प्रांतीय मीटिंग में MPPSC परीक्षा में हो रही धांधलियों और अनियमिताओं पर गहन चर्चा हुई।। लगभग 20 से अधिक जिलो के युवाओ से बात करने के बाद और सपाक्स संस्था की कोर टीम से चर्चा के बाद, सपाक्स युवा संगठन ने तय किया है कि MPPSC में हो रही मनमानी, अनियमिताओं और धांधलियों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेगा। सपाक्स युवा संगठन MPPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण रूप से कानूनी सहायता प्रदान करेगा और छात्रों के हितों के लिए उतरेगा सड़कों पर। 

सपाक्स की मुख्य मांगे इस प्रकार हैं
1- वर्ष 2010 से अभी तक कि पूरी भर्ती प्रक्रिया की CBI जांच हो, साथ ही माननीय न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित किया जाए।
2- MPPSC को पूर्ण रूप से सूचना के अधिकार अधिनियम में लाया जाए।
3- उत्तर पुस्तिका और शीट को कम से कम 5 साल के लिए सुरक्षित रखा जाए।
4- सभी परीक्षा केंद्र पर दूसरे जिलों के मुख्य पर्यवेक्षकों की ड्यूटी बदल बदल कर लगाई जाए।
5- इंटरव्यू की रिकॉर्डिंग की जाए और उसे भी 5 साल के लिए सुरक्षित रखा जाए।

प्रदेश में लगभग 1.5 लाख से अधिक छात्र इस समय MPPSC की तैयारी कर रहे हैं। सभी छात्रों से यही निवेदन है कि इस आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि स्वच्छ व्यवस्था और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया लागू हो सके और दोषियों को उनकी सज़ा मिल सके। बता दें कि मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग 2017 में जैन समाज के परीक्षार्थियों को पास करने वाला मामला सबसे पहले भोपाल समाचार डॉट कॉम ने उजागर किया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!