ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत के खिलाफ 29 पेज की शिकायत की, सबूत सौंपे

NEWS ROOM
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रही लड़ाई ने एक नया रुप ले लिया है. कंगना रनोट ने पिछले दिनों एक टीवी चैनल पर रितिक रोशन के खिलाफ कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे. उस समय रितिक रोशन ने इनका जवाब नहीं दिया था, लेकिन अब उन्होंने कंगना के खिलाफ पुलिस में 29 पेज की शिकायत दर्ज कराई है.

रिति‍क ने अपने कानूनी सलाहकार महेश जेठमलानी के साथ पुलिस को 29 पेज का एक शिकायती दस्तावेज दिया है. इसमें कंगना के खिलाफ कई आरोप हैं. मुंबई क्राइम डिपार्टमेंट ने इसकी पुष्ट‍ि की है. republicworld.com ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रितिक ने अपने फोन और लेपटॉप पुलिस को सौंपे हैं. रितिक की ओर से जेठमलानी द्वारा की गई शिकायत में लिखा है कि कंगना लगातार उनका पीछा कर रही थीं और उन्होंने रितिक को अपना इंटरनल लवर बताया. इसमें ये भी लिखा है कि अपनी शिष्टता दिखाते हुए रितिक ने कंगना के सभी ईमेल इग्नोर कर दिया था. साथ ही कंगना पर सेक्सुअली इक्स्प्लिसट मेल भेजने के आरोप भी लगाए.

इस 29 पेज के शिकायत पत्र में रितिक के सलाहकार ने लिखा है कि रितिक और कंगना के प्रोफेशनल रिश्ते रहे हैं. उन्होंने अपनी और अपने पिता की बर्थडे पार्टी में कंगना को उसी तरह बुलाया था, जैसे इंडस्ट्री के अन्य लोगों को बुलाया. उन्होंने कंगना की ओर से भेजे उन आरोपों को भी बेबुनियाद बताया जिनमें कहा गया कि रितिक ने कंगना का जज्बाती और दिमागी तौर पर शोषण किया है. उधर, कंगना की टीम की ओर से कहा गया है कि ये केस बंद हो चुका है, लेकिन मुंबई पुलिस ने कंफर्म किया है कि ये केस अभी बंद नहीं हुआ है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!